{"_id":"6a6cfa673aacae0a4f073aef","slug":"neeraj-chopra-cwg-2026-glasgow-javelin-final-rohit-yadav-and-yash-vir-singh-attempts-medal-details-hindi-news-2026-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Neeraj Chopra: भाला फेंक में नीरज चोपड़ा को रजत, कांस्य पदक भी भारत की झोली में; श्रीलंका ने जीता स्वर्ण पदक","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
Neeraj Chopra: भाला फेंक में नीरज चोपड़ा को रजत, कांस्य पदक भी भारत की झोली में; श्रीलंका ने जीता स्वर्ण पदक
Sat, 01 Aug 2026 02:21 AM IST
ज्योति भास्कर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला।
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला।
Published by: ज्योति भास्कर
Updated Sat, 01 Aug 2026 02:21 AM IST
सार
Neeraj Chopra CWG 2026: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में आज भारतीय खिलाड़ियों ने यादगार प्रदर्शन किए। भाला फेंक स्पर्धा के फाइनल में नीरज चोपड़ा समेत तीन भारतीयों ने ताल ठोकी। ग्लास्गो में आयोजित राष्ट्रमंडल खेलों में नीरज ने रजत पदक जीता जबकि एक अन्य भारतीय- यशवीर सिंह को कांस्य पदक मिला। रोहित यादव पदक नहीं जीत सके। किसने जैवलिन कितनी दूर फेंके? फाइनल मुकाबले के बाद पदक तालिका में स्थिति कैसी है? जानिए इस खबर में
विज्ञापन
नीरज चोपड़ा (फाइल)
- फोटो : IANS
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Neeraj Chopra CWG 2026: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में आज भाला फेंक स्पर्धा का फाइनल मुकाबला हुआ। ओलंपिक में भारत के लिए स्वर्ण पदक जीत चुके स्टार एथलीट नीरज चोपड़ा समेत तीन भारतीयों ने आज इस प्रतियोगिता में देश का प्रतिनिधित्व किया। राष्ट्रमंडल खेल ग्लास्गो में पुरुषों की जेवलिन थ्रो स्पर्धा में नीरज के अलावा जो दो अन्य भारतीय शामिल हुए, उनके नाम रोहित यादव और यशवीर सिंह हैं। इस वैश्विक स्पर्धा में कांटे की टक्कर हुई।
जेवलिन में किस खिलाड़ी को कौन सा पदक?
नीरज चोपड़ा ने इस सीजन का बेस्ट थ्रो किया, लेकिन स्वर्ण पदक जीतने से चूक गई। स्वर्ण पदक श्रीलंकाई खिलाड़ी रुमेश थरंगा पथिरागे ने जीता। इस बड़े अंतरराष्ट्रीय मंच पर आज एक अन्य भारतीय खिलाड़ी यशवीर सिंह ने भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। उन्होंने भारत के लिए कांस्य पदक जीता।
तीनों भारतीय खिलाड़ियों और अन्य प्रतिद्वंद्वियों ने जेवलिन (भाला) कितनी दूर फेंके? फाइनल मुकाबले के बाद पदक तालिका में किस देश की स्थिति कैसी है? भारत जेवलिन के अलावा किन प्रतियोगिताओं में पदक जीत सकता है? इस खबर में जानिए तमाम सवालों के जवाब
विज्ञापन
श्रीलंका के युवा खिलाड़ी और PAK के नदीम पर भी रही नजरें
नीरज चोपड़ा के अलावा इस स्पर्धा में श्रीलंकाई युवा रुमेश थरंगा पथिरागे के थ्रो पर भी जमकर चर्चा हुई है। शुक्रवार-शनिवार की दरम्यानी रात फाइनल मुकाबले से पहले आई खबरों में नीरज और रुमेश के बीच दोस्ती और उनकी तस्वीरों को लेकर भी काफी चर्चा हुई। ग्लास्गो की स्पर्धा में दोनों ने अपने-अपने देश के लिए जान लगाई, पदक की दौड़ में स्वर्ण की बाजी श्रीलंकाई एथलीट ने मारी। दिलचस्प यह भी रहा कि उन्होंने केवल एक ही प्रयास में सोने पर निशाना साध लिया।। इस स्पर्धा में नीरज और रुमेश के अलावा पाकिस्तानी प्रतिद्वंद्वी अरशद नदीम पर भी नजरें रहीं। पिछली अंतरराष्ट्रीय स्पर्धा (पेरिस ओलंपिक 2024) में नदीम 92 मीटर से अधिक दूरी के रिकॉर्ड थ्रो के साथ बाजी मारने में सफल रहे थे, जबकि चोट से जूझ रहे नीरज को मायूसी हाथ लगी थी और उन्हें रजत से संतोष करना पड़ा था।

| खिलाड़ी का नाम (देश) | भाला कितनी दूर फेंका |
| नीरज चोपड़ा (भारत) |
|
| यश वीर सिंह (भारत) |
|
| रोहित यादव (भारत)-
पदक तालिका में सातवें स्थान पर रहे |
|
| अरशद नदीम (पाकिस्तान) |
|
| रुमेश थरंगा पथिरागे (श्रीलंका)
स्वर्ण पदक विजेता |