{"_id":"69be0f1d35f26b0a840954ed","slug":"fifa-fines-israeli-soccer-federation-for-breaching-anti-discrimination-regulations-2026-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"FIFA: फुटबॉल की वैश्विक संस्था ने इस्राइल पर क्यों लगाया जुर्माना? मैक्सिको में नहीं होंगे ईरान के विश्वकप मैच","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
FIFA: फुटबॉल की वैश्विक संस्था ने इस्राइल पर क्यों लगाया जुर्माना? मैक्सिको में नहीं होंगे ईरान के विश्वकप मैच
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Sovit Chaturvedi
Updated Sat, 21 Mar 2026 08:53 AM IST
विज्ञापन
सार
फीफा ने इस्राइल फुटबाल संघ पर भेदभाव और नस्लीय दुर्व्यवहार के साथ अपमानजनक व्यवहार और निष्पक्ष खेल के सिद्धांतों के उल्लंघन से संबंधित अनुशासनात्मक आरोपों के लिए जुर्माना लगाया है। वहीं, वैश्विक निकाय ने फीफा विश्व कप के कार्यक्रम में बदलाव की संभावनाओं को खारिज किया है।
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और फीफा अध्यक्ष जियानी इन्फेंटिनो
- फोटो : एक्स@WhiteHouse
विज्ञापन
विस्तार
फुटबॉल की वैश्विक संस्था फीफा ने भेदभाव विरोधी नियमों का उल्लंघन करने के लिए इस्राइल फुटबाल महासंघ पर जुर्माना लगाया है। लेकिन वेस्ट बैंक की बस्तियों में स्थित क्लबों को अनुमति देने के लिए इस्राइल को वैश्विक फुटबाल से निलंबित करने के फलस्तीन के अनुरोध पर कोई कार्रवाई नहीं की है। वहीं, फीफा अध्यक्ष जियानी इन्फेंटिनो ने ईरान के विश्व कप मैचों को अमेरिका से मैक्सिको में स्थानांतरित करने की संभावनाओं को खारिज कर दिया है।
इन्फेंटिनो ने कहा कि फीफा चाहता है कि टूर्नामेंट निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आगे बढ़े। फीफा ने इस दौरान फलस्तीनी फुटबाल महासंघ की दो अलग याचिकाओं पर विचार किया। फीफा ने इस्राइल फुटबाल संघ पर भेदभाव और नस्लीय दुर्व्यवहार के साथ अपमानजनक व्यवहार और निष्पक्ष खेल के सिद्धांतों के उल्लंघन से संबंधित अनुशासनात्मक आरोपों के लिए 190,000 अमेरिकी डॉलर (करीब 18 करोड़ रुपये) का जुर्माना लगाया। फीफा ने फलस्तीनियों के बहिष्कार के लिए जिम्मेदार ठहराया।
नहीं बदलेगा फीफा विश्व कप का कार्यक्रम
ईरान की सरकार ने कहा था कि वह विश्व कप का बहिष्कार नहीं करना चाहती, लेकिन 28 फरवरी से इस्त्राइल और अमेरिका की ओर से किए गए सैन्य हमलों के कारण राष्ट्रीय टीम का अमेरिका आना संभव नहीं है। टीम को इंगलेवुड स्थित लॉस एंजिलिस रैम्स स्टेडियम में दो मैच और सिएटल में एक मैच खेलना है। इन्फेंटिनो ने कहा, 'हमारे पास एक कार्यक्रम है और हम चाहते हैं कि फीफा विश्वकप निर्धारित समय पर हो।' द्वितीय विश्व युद्ध के बाद वैश्विक अराजकता के बीच ब्राजील में आयोजित 13 टीमों के विश्व कप के बाद से किसी भी टीम ने विश्व कप में प्रवेश से इन्कार नहीं किया है।
Trending Videos