सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Football News: Entering a UK stadium without ticket is punishable! Iranian womens team receives grand welcome

Football News: ब्रिटेन में अब बिना टिकट मैदान में घुसे तो खैर नहीं! ईरानी महिला टीम का तेहरान में भव्य स्वागत

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Swapnil Shashank Updated Fri, 20 Mar 2026 04:34 PM IST
विज्ञापन
सार

अब बिना टिकट स्टेडियम में घुसने वाले दर्शक को पांच साल तक फुटबॉल से प्रतिबंध और 1000 पाउंड तक जुर्माना झेलना पड़ सकता है । इससे पहले इस तरह की किसी सजा का प्रावधान नहीं था ।

Football News: Entering a UK stadium without ticket is punishable! Iranian womens team receives grand welcome
ईरान की महिला फुटबॉल टीम - फोटो : IANS
विज्ञापन

विस्तार

आर्सनल और मैनचेस्टर सिटी के बीच वेम्बले स्टेडियम पर होने वाले इंग्लिश लीग कप फाइनल से पहले लागू हुए नए कानून के तहत अब ब्रिटेन में बिना टिकट फुटबॉल मैच देखना अपराध की श्रेणी में आएगा। जुलाई 2021 में यूरोपीय चैम्पियनशिप फाइनल में हजारों दर्शक बिना टिकट नेशनल स्टेडियम में घुस गए थे जिससे हिंसा भड़क गई थी।
Trending Videos


इसके बाद सरकार की समीक्षा में पाया गया कि लोगों की जिंदगियां खतरे में थी और बिना टिकट स्टेडियम में घुसने वालों के लिये सजा कम थी। इसलिए इसे दंडिक अपराध बनाने की मांग की गई। इसके तहत अब बिना टिकट स्टेडियम में घुसने वाले दर्शक को पांच साल तक फुटबॉल से प्रतिबंध और 1000 पाउंड तक जुर्माना झेलना पड़ सकता है । इससे पहले इस तरह की किसी सजा का प्रावधान नहीं था ।
विज्ञापन
विज्ञापन


ईरान की महिला फुटबॉल टीम का तेहरान पहुंचने पर भव्य स्वागत
ईरान की राष्ट्रीय महिला फुटबॉल टीम का यहां लौटने के बाद भव्य स्वागत किया गया जबकि कई खिलाड़ियों ने आस्ट्रेलिया में शरण मांगी थी। मिडफील्डर फातिमा शबान ने कहा, 'सबसे पहले तो मैं ईरान आकर बहुत खुश हूं क्योंकि यह हमारा देश है।'

दर्शकों ने झंडे लहराये और कुछ खिलाड़ियों के हाथ में गुलदस्ते भी थे। शबान ने अनुवादित बयान में कहा, 'मैंने सोचा नहीं था कि इतने लोग हमारा स्वागत करने आयेंगे। मुझे ईरान की बेटी होने की खुशी है।' ईरान की दो महिला खिलाड़ी फातिमा पसंदिदेह और आतिफा रमेजानिसादेह आस्ट्रेलिया में ही रूक गई हैं और ब्रिसबेन रोर क्लब के साथ अभ्यास कर रही हैं।

ईरान के महिला एशियाई कप से बाहर होने के बाद कुछ ने आस्ट्रेलिया में शरण मांगी थी लेकिन बाद में इरादा बदलते हुए कहा कि वे ईरान लौटना चाहते हैं। ईरान की टीम युद्ध शुरू होने से पहले 28 फरवरी को आस्ट्रेलिया टूर्नामेंट खेलने पहुंची थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed