फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   CG Assistant Teacher Recruitment 2026: Apply Online for 2,292 Vacancies

CGSSB Vacancy 2026: टीचर बनने का सुनहरा मौका, छत्तीसगढ़ में निकलीं सहायक शिक्षक की 2292 नौकरियां; आवेदन शुरू

Sat, 25 Jul 2026 06:04 PM IST
Shahin Praveen जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Shahin Praveen Updated Sat, 25 Jul 2026 06:04 PM IST
सार

CG Assistant Teacher Recruitment 2026: छत्तीसगढ़ में शिक्षक बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। बोर्ड ने सहायक शिक्षक के 2,292 पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 21 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
CG Assistant Teacher Recruitment 2026: Apply Online for 2,292 Vacancies
CG Vyapam Assistant Teacher Recruitment 2026 - फोटो : AI

विस्तार

CG Vyapam Assistant Teacher Recruitment 2026: छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन बोर्ड (CGSSB) ने सहायक शिक्षक के 2,292 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 24 जुलाई 2026 से शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार 21 अगस्त 2026 तक आवेदन कर सकेंगे। इच्छुक और पात्र अभ्यर्थी CG Vyapam की आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन


इस भर्ती 2026 के तहत कुल 2,292 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इनमें सहायक शिक्षक (ई-कैडर) के 795 पद और सहायक शिक्षक (टी-कैडर) के 1,497 पद शामिल हैं।  
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
आयोजन तारीख
ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि 24 जुलाई 2026 
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 21 अगस्त 2026, शाम 5:00 बजे तक
त्रुटि सुधार (Correction Window) 22 अगस्त 2026 से 24 अगस्त 2026 तक, शाम 5:00 बजे तक
परीक्षा की संभावित तिथि 11 अक्तूबर 2026 (रविवार)
परीक्षा का समय सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक
एडमिट कार्ड जारी होने की संभावित तिथि 5 अक्तूबर 2026 
परीक्षा केंद्र छत्तीसगढ़ के 16 जिला मुख्यालयों में

आवेदन करने से पहले इन बातों का रखें ध्यान

भर्ती के लिए केवल वही उम्मीदवार पात्र होंगे जो विभाग द्वारा निर्धारित सभी शर्तों को पूरा करते हों। सिर्फ आवेदन फॉर्म भर देने या परीक्षा में शामिल हो जाने से उम्मीदवार चयन के लिए पात्र नहीं माना जाएगा। ऑनलाइन आवेदन की पूरी प्रक्रिया और फॉर्म भरने के निर्देश CGSSB की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध "Instructions to Fill the Form" लिंक में देखे जा सकते हैं।

उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन करने से पहले अपने प्रोफाइल रजिस्ट्रेशन में दर्ज सभी जानकारी को अच्छी तरह जांच लें। भर्ती के लिए आवेदन करते समय वही जानकारी उपयोग होगी जो प्रोफाइल में पहले से दर्ज है। CGSSB (पूर्व नाम व्यापम) परीक्षा का परिणाम भी ऑनलाइन आवेदन में दी गई जानकारी के आधार पर तैयार करता है, इसलिए किसी भी गलती को समय रहते सुधार लेना जरूरी है।

कितना लगेगा आवेदन शुल्क?

वर्ग आवेदन शुल्क
सामान्य/अनारक्षित 350
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) 250
अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/दिव्यांग (SC/ST/PwD) 200

क्या रहेगा परीक्षा पैटर्न?

विवरण जानकारी
परीक्षा का प्रकार वस्तुनिष्ठ (बहुविकल्पीय) लिखित परीक्षा
कुल प्रश्न 100
प्रति प्रश्न अंक 1 अंक
कुल अंक 100
परीक्षा अवधि 2 घंटे
परीक्षा समय सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक
उत्तर विकल्प प्रत्येक प्रश्न में 4 विकल्प
नकारात्मक अंकन प्रत्येक गलत उत्तर पर 1/4 अंक की कटौती

परीक्षा में नकारात्मक अंकन लागू होगा। प्रत्येक गलत उत्तर पर 1/4 अंक काटे जाएंगे। यदि कोई उम्मीदवार किसी प्रश्न के लिए एक से अधिक विकल्प चुनता है, तो उस स्थिति में भी 1/4 अंक की कटौती की जाएगी। जिन प्रश्नों का उत्तर नहीं दिया जाएगा, उनके लिए कोई अंक नहीं मिलेगा। उम्मीदवारों को अपने उत्तर केवल OMR शीट पर दर्ज करने होंगे और इसके लिए काले या नीले बॉलपॉइंट पेन का ही उपयोग करना होगा।

 

आवेदन कैसे करें?

  • सबसे पहले CGSSB (पूर्व नाम व्यापम) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर Assistant Teacher Recruitment 2026 से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना प्रोफाइल रजिस्ट्रेशन जांचें और जरूरत होने पर जानकारी अपडेट करें।
  • आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी सही-सही भरें।
  • आवश्यक दस्तावेज, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।
  • अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • फॉर्म जमा करने से पहले सभी विवरण एक बार फिर जांच लें।
     
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed