{"_id":"6a668bf3da8bed6f720a7963","slug":"tinnu-purchased-land-in-his-son-s-name-using-24-lakh-in-cash-confiscation-underway-2026-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"राम मंदिर चढ़ावा चोरी: 24 लाख रुपये नकद देकर टिन्नू ने बेटे के नाम खरीदी थी जमीन, अब जब्ती की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राम मंदिर चढ़ावा चोरी: 24 लाख रुपये नकद देकर टिन्नू ने बेटे के नाम खरीदी थी जमीन, अब जब्ती की तैयारी
Mon, 27 Jul 2026 04:06 AM IST
दुष्यंत शर्मा
सतीश पाठक, अयोध्या
सतीश पाठक, अयोध्या
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 27 Jul 2026 04:06 AM IST
सार
टिन्नू ने अपने बेटे के नाम जमीन खरीदने के लिए विक्रेता को 24 लाख रुपये नकद दिए थे। जबकि, बैंक खाते के माध्यम से करीब नौ लाख रुपये ही दिए गए थे। पुलिस नकद दी गई धनराशि चढ़ावा चोरी से संबंधित मान रही है।
विज्ञापन
अयोध्या का राम मंदिर।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले के आरोपी रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू की मुसीबत बढ़ती जा रही है। सूत्रों के अनुसार, उसने अपने बेटे के नाम जमीन खरीदने के लिए विक्रेता को 24 लाख रुपये नकद दिए थे। जबकि, बैंक खाते के माध्यम से करीब नौ लाख रुपये ही दिए गए थे। पुलिस नकद दी गई धनराशि चढ़ावा चोरी से संबंधित मान रही है। ऐसे में अब यह जमीन जब्त करने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
चढ़ावा चोरी मामले में जेल में बंद टिन्नू यादव समेत सभी आरोपियों की संपत्तियां खंगाली जा रही हैं। कस्टडी रिमांड के दौरान हुई पूछताछ और तहसील से मिले दस्तावेज के आधार पर एक टिन्नू के बेटे रवि यादव के नाम खरीदी गई एक जमीन का खुलासा हुआ है। यह जमीन करीब सालभर पहले सहादतगंज क्षेत्र में खरीदी गई थी। सूत्रों के मुताबिक, जमीन की खरीद-फरोख्त से जुड़े दस्तावेज और भुगतान के तरीके की गहन जांच में यह तथ्य सामने आया है कि कुल भुगतान का बड़ा हिस्सा नकद दिया गया था।
विज्ञापन
भाजपा नेता के एक करीबी से खरीदी थी जमीन
रवि यादव के नाम खरीदी गई यह जमीन भाजपा के एक वरिष्ठ नेता के बेहद करीबी व पारिवारिक सदस्य से खरीदी गई थी। बीते दिनों टिन्नू की कस्टडी रिमांड के दौरान पुलिस ने जमीन बेचने वालों से भी पूछताछ की है। जमीन की लोकेशन के आधार पर इस जमीन की मौजूदा कीमत करीब 50 लाख रुपये बताई जा रही है। हालांकि, कागजों में इसके करीब 35 लाख रुपये में खरीदने की जानकारी मिली है।
विज्ञापन