फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   man attacked his sister-in-law neck by knife after attack man hanging himself

सुसाइड क्यों किया?: भाभी ने देवर को 'पाप' करने से रोका, युवक ने महिला के गले में पर मारा चाकू फिर लगा ली फांसी

Sun, 26 Jul 2026 10:30 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंस, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंस, मैनपुरी Published by: विकास कुमार Updated Sun, 26 Jul 2026 10:30 PM IST
सार

सनी ने घर के कमरे में जाकर लॉकर तोड़ कर जेवर चोरी करने लगा। प्रज्ञा ने विरोध किया तो सब्जी काटने वाले चाकू से उसकी गर्दन पर वार कर दिया। प्रज्ञा लहूलुहान होकर गिर गई, तभी शनि भाग कर छत पर बने कमरे में चला गया और दरवाजा बंद कर लिया। कुछ देर बाद घर पहुंची सास ने बहू को घायल अवस्था में देखा तो उनकी चीख निकल गई। 

विज्ञापन
man attacked his sister-in-law neck by knife after attack man hanging himself
घायल प्रज्ञा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के मैनपुरी में देवी रोड चुंगी के पास एक घर में रविवार शाम चोरी कर रहे युवक को जब रिश्ते की भाभी ने रोका, तो उसने भाभी की गर्दन पर चाकू से वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद युवक छत पर बने कमरे में चला गया और फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। सूचना मिलने के बाद सीओ सिटी ने मौके पर पहुंच कर जानकारी ली। युवक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन

घर पर अकेली थी प्रज्ञा
कोतवाली क्षेत्र में देवी रोड चुंगी के पास निवास कर रहे किराना व्यवसायी विशाल कुमार रविवार को लेनगंज स्थित अपनी दुकान पर गए थे। घर पर मां और 25 वर्षीय पत्नी प्रज्ञा मौजूद थी। दोपहर को प्रज्ञा की सास किसी काम से बाहर चली गईं, तभी विशाल का ममेरा भाई 22 वर्षीय शनि निवासी छिबरामऊ जनपद कन्नौज घर पर आया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सनी लॉकर तोड़कर कर रहा था चोरी
आरोप है कि सनी ने घर के कमरे में जाकर लॉकर तोड़ कर जेवर चोरी करने लगा। प्रज्ञा ने विरोध किया तो सब्जी काटने वाले चाकू से उसकी गर्दन पर वार कर दिया। प्रज्ञा लहूलुहान होकर गिर गई, तभी शनि भाग कर छत पर बने कमरे में चला गया और दरवाजा बंद कर लिया। कुछ देर बाद घर पहुंची सास ने बहू को घायल अवस्था में देखा तो उनकी चीख निकल गई। 

विज्ञापन

प्रज्ञा को पीजीआई किया गया रेफर
जानकारी होने के बाद आसपास के लोग एकत्रित हो गए। घायल प्रज्ञा को जिला अस्पताल ले जाया गया, वहां से पीजीआई रेफर कर दिया गया। पुलिस के आने के बाद छत पर बने कमरे का दरवाजा खोला गया तो अंदर शनि का शव फंदे पर लटका हुआ मिला। फॉरेंसिक टीम में घटनास्थल पहुंच कर जांच के लिए नमूने एकत्र किए। पुलिस ने युवक की शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 

पुलिस का बयान
सीओ सिटी अशोक कुमार ने बताया कि युवक की खुदकुशी की सूचना पर पीआरवी मौके पर पहुंची थी, जानकारी मिली कि महिला भी घायल हुई है, महिला की हालात अब सामान्य है। पुलिस सभी पहलुओं पर गंभीरता से जांच कर कार्रवाई करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed