{"_id":"6a665ee45db3a129670fa188","slug":"mainpuri-news-yogi-adityanath-mainpuri-news-c-174-1-ag11004-163623-2026-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: सबके साथ समान व्यवहार कर रही डबल इंजन की सरकार- योगी आदित्यनाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: सबके साथ समान व्यवहार कर रही डबल इंजन की सरकार- योगी आदित्यनाथ
विज्ञापन
फोटो 32 मैनपुरी में जनसभा में बोलते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मैनपुरी को 512.76 करोड़ और करहल को 170.17 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात दी। उन्होंने कहा कि पहले की सरकार में विकास सिर्फ एक ही परिवार का होता था, लेकिन अब बिना भेदभाव के सबका विकास किया जा रहा है। मैनपुरी से विधायक जयवीर सिंह और करहल से अनुजेश प्रताप सिंह लगातार क्षेत्र के विकास में लगे हैं। सीएम ने कहा कि मैनपुरी ऋषियों, महापुरुषों और प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के महानायक महाराजा तेज सिंह चौहान की पावन भूमि है। सरकार की प्रत्येक योजना का लाभ बिना किसी जाति, वर्ग या धर्म के भेदभाव के हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचाया जा रहा है।
पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि मैनपुरी केवल एक जिला नहीं, बल्कि गौरवशाली इतिहास और सांस्कृतिक परंपराओं की धरती है। यह महान स्वतंत्रता सेनानी महाराजा तेज सिंह की पावन कर्मभूमि और ऋषियों-तपस्वियों की तपोभूमि रही है, जिसने सदैव राष्ट्र सेवा में अग्रणी भूमिका निभाई है। भोगांव विधायक रामनरेश अग्निहोत्री ने कहा कि केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में ''''डबल इंजन'''' की सरकार विकास के नए आयाम स्थापित कर रही है।
समारोह को राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मवीर प्रजापति, प्रदेश उपाध्यक्ष आलोक गुप्ता, क्षेत्रीय अध्यक्ष पूरन लोधी व जिलाध्यक्ष ममता राजपूत ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को तारकशी से बनी प्रतिमा और ''''एक जनपद-एक व्यंजन'''' में चयनित सोहनपापड़ी भेंट की। वहीं, आगरा मंडल के आयुक्त नगेंद्र प्रताप सिंह और जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने जिले के प्रतीक सारस पक्षी की प्रतिमा भेंटकर उनका अभिवादन किया।
विज्ञापन
प्रमुख परियोजनाएं (मैनपुरी विधानसभा)
- पुलिस लाइन के ट्रांजिट हॉस्टल में 15.74 करोड़ रुपये की लागत से आवास बनेंगे
- 13.19 करोड़ रुपये की नवीन राजकीय नलकूप परियोजनाएं और 2.92 करोड़ रुपये की अलूपुरा पेयजल योजना
- अग्निशमन केंद्र में 9.27 करोड़ रुपये की लागत से आवासीय भवन
- 8.67 करोड़ रुपये से रजवाहा पचावर का पुनर्स्थापना व नहरी भूमि का सीमांकन कार्य
- राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में 3.41 करोड़ रुपये से शॉपिंग कॉम्प्लेक्स (बैंक, एटीएम, पोस्ट ऑफिस, कैफेटेरिया) का निर्माण।
प्रमुख परियोजनाएं (करहल विधानसभा)
- इटावा शाखा के किनारे से निकलने वाले कुशियारी रजवाहा की पुर्नस्थापना
- 6 करोड़ 91 लाख की नहरी भूमि के सीमांकन कार्य परियोजना
- फायर स्टेशन करहल 3 करोड़ 45 लाख
- 3 करोड़ 16 लाख से बांसक रजवाहा की पटरी जीपेबल बनाने के लिए मिट्टी, ब्रिक सोलिंग कार्य होगा
- 2 करोड़ 32 लाख की बादशाहपुर ग्राम पेयजल योजना
- 2 करोड़ 31 लाख की बलापुर ग्राम पेयजल योजना
- 2 करोड़ 18 लाख से बस स्टेशन घिरोर का पुनर्निर्माण
इन लाभार्थियों को मिली सौगात
मुख्यमंत्री ने विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के तहत लाभार्थियों को सहायता राशि के प्रतीकात्मक चेक (डेमो चेक), उपकरण व स्वीकृति पत्र सौंपे: वित्तीय सहायता/चेक: रूबी व पूनम सक्सेना को 2.58 करोड़, अर्चना शाक्य व देवकी को 60 लाख, आरती देवी व पूनम चौहान को 48.60 लाख, मनाली सिंह को रेस्तरां के लिए 10 लाख, शुभम वर्मा को 14.375 लाख, अंजू कुमारी को 5 लाख और शोभा देवी को 1.20 लाख रुपये के चेक प्रदान किए गए। कुमारी पलक यादव व कुमारी आस्था को लैपटॉप व चेक तथा ओडीओपी योजना के तहत अनुराधा को तारकशी टूलकिट सौंपी गई। निशा देवी को मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास की चाबी, राधेश्याम मिश्रा को आयुष्मान कार्ड और छोटी बिटिया को प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना का एलपीजी कनेक्शन स्वीकृतिपत्र प्रदान किया गया।