{"_id":"6a665e70350674bb1c05b72c","slug":"mainpuri-news-bsf-jawan-mudered-wife-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-163605-2026-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: झगड़े के बाद बीएसएफ कर्मी ने कर दी पत्नी की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: झगड़े के बाद बीएसएफ कर्मी ने कर दी पत्नी की हत्या
विज्ञापन
फोटो26 नीतू का फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करहल। थाना क्षेत्र के गांव नगला देवजीत में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां छुट्टी पर घर आए सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवान ने अपनी पत्नी की सोते समय फावड़े से वार कर निर्मम हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी जवान घर के बाहर आकर सो गया। घटना का खुलासा मृतका के नौ वर्षीय बेटे ने किया, जिसने अपनी मां का खून से लथपथ शव देखकर रोना शुरू कर दिया। इसके बाद मौके पर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने आरोपी की पिटाई कर दी। पुलिस ने बीच-बचाव कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है और महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया है।
घटना शनिवार रात की बताई जा रही है। नगला देवजीत गांव निवासी 40 वर्षीय संजेश यादव, जो वर्तमान में जम्मू में बीएसएफ में तैनात है, करीब 10 दिन पहले छुट्टी लेकर अपने घर आया था। शनिवार रात को उसका अपनी 32 वर्षीय पत्नी नीतू से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। बताया जा रहा है कि विवाद के कुछ देर बाद, नशे की हालत में संजेश ने घर में रखे फावड़े से सो रही अपनी पत्नी के सिर पर कई वार किए, जिससे नीतू की मौके पर ही मौत हो गई। हत्या को अंजाम देने के बाद, संजेश बाहर आकर सो गया, जैसे कुछ हुआ ही न हो।
रविवार सुबह करीब 10 बजे, मृतका नीतू के 10 वर्षीय पुत्र निखिल ने अपनी मां को खून से लथपथ हालत में देखा तो वह रोने लगा। बच्चे की चीख-पुकार सुनकर परिजन और आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। कुछ ही देर में मृतका के मायके पक्ष के लोग भी वहां पहुंच गए। अपनी बेटी का खून से सना शव देखकर वे आपा खो बैठे और आरोपी संजेश यादव को पीटना शुरू कर दिया। इस बीच, घटना की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। बच्चे निखिल ने पुलिस को बताया कि रात को उसकी मां और पिता के बीच झगड़ा हुआ था और पिता नशे में थे। पुलिसकर्मियों ने किसी तरह उसे बचाया और हिरासत में ले लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की जांच शुरू कर दी है। इस घटना ने पूरे गांव में सनसनी फैला दी है।
विज्ञापन
मृतका के पिता का आरोप, अन्य महिला से संबंध
नगला देवजीत में हुए हत्याकांड के बाद मृतका नीतू के पिता बलराम यादव निवासी नगला झाल, थाना कुर्रा ने दामाद पर गंभीर आरोप लगाए। बताया कि दामाद शराब पीने का आदी है, किसी अन्य महिला से संबंध थे। पुत्री इसका विरोध करती थी। जिस वजह से दोनों के बीच विवाद भी होता था। दामाद ने विवाद के बाद बेटी की फावड़े से वार कर हत्या कर दी।
-- -- --
पुलिस ने बरामद किया आला ए कत्ल
पुलिस ने पत्नी की हत्या के आरोप में हिरासत में लिए गए बीएसएफ कर्मी संजेश को हिरासत में लेने के बाद थाने में बैठाया है। फोरेंसिक टीम ने घर में जांच कर नमूने लिए हैं। पुलिस ने घर से आला ए कत्ल खून से सना फावड़ा भी बरामद किया है।
वर्जन
नगला देवजीत में विवाद के बाद पत्नी की फावड़ा से वार कर हत्या करने का मामला सामने आया है, मृतका के पुत्र ने भी पुलिस को इस बारे में जानकारी दी है। हत्यारोपी पुलिस हिरासत में है, तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की जा रही है।
अजय सिंह चौहान, सीओ करहल