{"_id":"6a665beb4335afdce90a5c34","slug":"mainpuri-news-cocroach-email-mainpuri-news-c-174-1-mnp1003-163572-2026-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: कॉकरोच पार्टी के नाम से मेल पर आई स्कूल की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: कॉकरोच पार्टी के नाम से मेल पर आई स्कूल की शिकायत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भोगांव। मानसिंह रोड स्थित काजी समी अब्बासी मेमोरियल पब्लिक स्कूल के खिलाफ ई-मेल से मिली शिकायत पर बेसिक शिक्षा विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। बीएसए ने विकासखंड सुल्तानगंज के खंड शिक्षा अधिकारी को तीन दिन के भीतर मामले की निष्पक्ष जांच कर स्पष्ट आख्या देने के निर्देश दिए हैं।
कॉकरोच पार्टी के नाम से 13 जुलाई को बेसिक शिक्षा विभाग कार्यालय के ई-मेल पर एक शिकायत मिली। शिकायत में स्कूल के संचालन में अनियमितताओं और धांधली के आरोप लगाए गए हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए बेसिक शिक्षा अधिकारी सूर्यप्रताप सिंह ने शासन के निर्देशों के अनुरूप जांच कराने का निर्णय लिया है।
खंड शिक्षाधिकारी को भेजे आदेश में बेसिक शिक्षा अधिकारी ने कहा है कि शिकायती पत्र में लगाए गए सभी आरोपों की प्रभावी एवं निष्पक्ष जांच कर तीन दिन के भीतर रिपोर्ट कार्यालय को दी जाए। उन्होंने स्पष्ट किया है कि जांच में आरोप सही पाए जाने पर विद्यालय के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। चेतावनी भी दी है कि जांच कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता बरते जाने पर कार्रवाई की जाएगी।