फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Threw children into tank then jumped themselves entire family wiped out instant in Jaisalmer Rajasthan

बच्चों को टंकी में फेंका, फिर खुद कूदे: राजस्थान में एक झटके में खत्म हो गया पूरा परिवार; जांच में जुटी पुलिस

Mon, 27 Jul 2026 01:54 AM IST
प्रशांत तिवारी पीटीआई, जयपुर
पीटीआई, जयपुर Published by: प्रशांत तिवारी Updated Mon, 27 Jul 2026 01:54 AM IST
सार

राजस्थान के जैसलमेर जिले के लोहारकी गांव में एक दंपती ने कथित तौर पर पहले अपने दो बच्चों को पानी की टंकी में फेंका और फिर खुद भी उसमें कूद गए। चारों की डूबने से मौत हो गई। पुलिस फिलहाल इसे सामूहिक आत्महत्या मानकर जांच कर रही है, लेकिन हत्या सहित अन्य सभी संभावित पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के वास्तविक कारण स्पष्ट होंगे।

विज्ञापन
Threw children into tank then jumped themselves entire family wiped out instant in Jaisalmer Rajasthan
अपराध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के जैसलमेर जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक दंपती ने कथित तौर पर पहले अपने दो मासूम बच्चों को पानी की टंकी में फेंक दिया और फिर खुद भी उसमें छलांग लगा दी। इस दर्दनाक हादसे में परिवार के चारों सदस्यों की मौत हो गई। पुलिस ने प्रारंभिक जांच में इसे सामूहिक आत्महत्या का मामला माना है, हालांकि अन्य सभी पहलुओं की भी जांच की जा रही है।

विज्ञापन


कब हुई घटना ?
पुलिस के अनुसार, यह घटना रविवार रात रामदेवरा थाना क्षेत्र के लोहारकी गांव में हुई। मृतकों की पहचान 30 वर्षीय जसराज, उसकी 28 वर्षीय पत्नी निर्मा, सात वर्षीय बेटे और पांच वर्षीय बेटी के रूप में हुई है। थाना प्रभारी देवकिशन ने बताया कि जसराज के भाई ने उसे पानी की टंकी में छलांग लगाते हुए देखा और तुरंत शोर मचाया। आवाज सुनकर परिवार के अन्य सदस्य मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक चारों पानी में डूब चुके थे।
विज्ञापन


पुलिस को मौके पर क्या मिला?
घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने तुरंत चारों को पानी की टंकी से बाहर निकाला और नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। हालांकि, डॉक्टरों ने जांच के बाद सभी को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम अस्पताल पहुंची, जहां शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया गया। पुलिस ने गांव पहुंचकर पानी की टंकी का भी निरीक्षण किया और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Rajasthan: तीन साल बाद पटवारी पर गिरी गाज! बर्खास्तगी के फैसले से भड़के कर्मचारी, जिलेभर में हड़ताल का एलान

क्या इसे आत्महत्या माना जा रहा है?
पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला सामूहिक आत्महत्या का प्रतीत होता है। हालांकि, किसी भी संभावना से इनकार नहीं किया गया है और हत्या या अन्य किसी आपराधिक पहलू को भी ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की हर पहलू से जांच जारी है। परिजनों के बयान, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed