फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Banswara News ›   Unshakable Faith Rajasthan Man Donates 10 Bighas of Land and 4-Story House to Sanwaliya Seth Temple

Rajasthan: सब कुछ सांवलिया सेठ का! भक्त ने 10 बीघा खेत और चार मंजिला मकान ट्रस्ट के नाम किया; ये है वजह

Sun, 26 Jul 2026 11:55 AM IST
बांसवाड़ा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डूंगरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डूंगरपुर Published by: बांसवाड़ा ब्यूरो Updated Sun, 26 Jul 2026 11:55 AM IST
सार

डूंगरपुर जिले के एक श्रद्धालु ने भगवान श्री सांवलिया सेठ के प्रति अपनी अटूट आस्था का परिचय देते हुए 10 बीघा से अधिक खातेदारी भूमि और करीब 1700 वर्ग फीट का चार मंजिला मकान मंदिर को दान कर दिया। इससे पहले भी वह सोने की मूर्कियां भगवान को अर्पित कर चुके हैं। मंदिर प्रशासन ने उनकी श्रद्धा का सम्मान करते हुए सभी कानूनी प्रक्रियाएं पूरी कर ली हैं।

विज्ञापन
Unshakable Faith Rajasthan Man Donates 10 Bighas of Land and 4-Story House to Sanwaliya Seth Temple
डूंगरपुर के श्रद्धालु ने भगवान सांवलिया सेठ को अर्पित की 10 बीघा से अधिक जमीन और चार मंजिला मकान - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

डूंगरपुर जिले की आसपुर तहसील के खेड़ा सामोर गांव निवासी भगवान श्री सांवलिया सेठ के अनन्य श्रद्धालु अमर पुत्र गौतम पटेल ने मंडफिया स्थित भगवान श्री सांवलिया सेठ को अपनी करीब 10 बीघा से अधिक खातेदारी भूमि दान स्वरूप अर्पित कर उसका पंजीयन भी करवा दिया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, श्रद्धालु अमर वर्ष 2013 से नियमित रूप से भगवान सांवलिया सेठ के दर्शन के लिए आते रहे हैं। वर्ष 2015-16 के दौरान उन्होंने मंदिर कार्यालय पहुंचकर मंदिर प्रशासन के समक्ष अपने गांव स्थित खातेदारी भूमि भगवान को दान करने की इच्छा व्यक्त करते हुए संकल्प लिया था। इसके बाद मंदिर प्रशासन को जानकारी मिली कि श्रद्धालु की भूमि अलग-अलग टुकड़ों में बंटी हुई है। इस कारण मामला कुछ समय तक लंबित रहा और बाद में भूमि के एकीकरण (समेकन) की प्रक्रिया शुरू की गई। यह प्रक्रिया लंबे समय तक चलती रही।
विज्ञापन


प्रशासन ने कार्य को गंभीरता से आगे बढ़ाया
हाल ही में मंदिर मंडल अध्यक्ष हजारी दास वैष्णव के निर्देश पर मंदिर प्रशासन ने इस कार्य को गंभीरता से आगे बढ़ाया। इसके बाद दो दिन पूर्व सांवलियाजी मंदिर मंडल के प्रशासनिक अधिकारी द्वितीय एवं लेखाकार राजेंद्र सिंह, संपदा प्रभारी भेरू गिरी गोस्वामी तथा पूर्व गिरदावर गोपाल सिंह आसपुर पहुंचे। वहां तहसील कार्यालय में श्रद्धालु द्वारा भूमि भगवान श्री सांवलिया सेठ के नाम दान करने संबंधी डीड तैयार कर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई। इसके बाद उक्त भूमि भगवान श्री सांवलियाजी के नाम दर्ज हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


चार मंजिला मकान को भी भगवान सांवलिया सेठ को समर्पित किया
भूमि दान करने के बाद श्रद्धालु शुक्रवार को कृष्णधाम सांवलियाजी पहुंचे। शनिवार को उन्होंने अपने गांव की मुख्य सड़क पर स्थित पट्टा-सुदा करीब 1700 वर्ग फीट के चार मंजिला मकान को भी भगवान श्री सांवलिया सेठ को समर्पित करने के लिए दान पत्र पर हस्ताक्षर कर आवश्यक प्रक्रिया पूरी की। बताया गया कि इससे पहले वर्ष 2013-14 में श्रद्धालु ने अपने पिता के कानों की सोने से निर्मित मूर्कियां भी भगवान को अर्पित कर दी थीं। शनिवार को सांवलियाजी पहुंचे श्रद्धालु का मंदिर मंडल अध्यक्ष हजारी दास वैष्णव, सदस्य पवन तिवारी, किशनलाल अहीर, रामलाल गुर्जर, प्रशासनिक अधिकारी प्रथम शिवशंकर पारीक सहित अन्य पदाधिकारियों ने स्वागत कर उनकी श्रद्धा और आस्था का सम्मान किया।


ये भी पढ़ें-  कमजोर पड़ा मानसून! भीषण गर्मी और उमस से लोग बेहाल, जानें 28 जुलाई से कब और कहां होगी झमाझम बारिश

उल्लेखनीय है कि श्रद्धालु की कोई संतान नहीं है और वह परिवार में अकेले हैं। मंदिर प्रशासन ने बताया कि आगामी दिनों में श्रद्धालु का विधिवत सम्मान भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed