फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   CM Yogi Adityanath Visits Mainpuri Unveils 682 Crore Development Projects During Public Rally

UP: 'कब्रिस्तान की बाउंड्रीवाल नहीं, अब मंदिरों के सुंदरीकरण में खर्च हो रहा पैसा', CM योगी का विपक्ष पर हमला

Sun, 26 Jul 2026 12:31 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: Arun Parashar Updated Sun, 26 Jul 2026 12:31 PM IST
सार

CM Yogi in Mainpuri: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को मैनपुरी पहुंचे। उन्होंने जिले को 682 करोड़ की परियोजनाओं की साैगात देने के साथ जनसभा को भी संबोधित किया। 

विज्ञापन
CM Yogi Adityanath Visits Mainpuri Unveils 682 Crore Development Projects During Public Rally
मैनपुरी में सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को मैनपुरी पहुंचे। जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में जनसभा को संबोधित करने के साथ करीब 682 करोड़ की 111 परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंच से जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि एक समय ऐसा था जब मैनपुरी के नाम पर लोग घबरा जाते थे। मैनुपरी के नाम पर नाैजवानों को होटल में कमरे नहीं मिलते थे। दूसरे शहरों में किराये के मकान देने में लोग परहेज करते थे। आज मैनपुरी का नाैजवान, किसान, व्यापारी प्रदेश के बाहर देश के किसी कोने में जाता है तो वह परिचय देता है तो सामने वाले का चेहरा चमकता है। सामने वाला व्यक्ति सम्मान देने के लिए उत्साहित दिखाई देता है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


 

सीएम ने कहा कि पहले नाैजवान के लिए नाैकरी निकलती थी, लेकिन वह नाैजवान को नहीं मिलती थी। पहले चेहरा और पैसा देखा जाता था। उन्होंने कहा कि पिछले नाै वर्ष में प्रदेश को बीमारू राज्य से उभारने में सफलता प्राप्त की है। यूपी में अब पैसे की कोई कमी नहीं है।

सीएम ने कहा कि अब कोई कांवड़ यात्रा को रोक नहीं सकता। पहले समाजवादी पार्टी कहती थी कांवड़ यात्रा नहीं होने देंगे। उन्होंने कहा कि पर्यटन विभाग ने मंदिरों के सुंदरीकरण की योजना शुरू की है। क्रबिस्तान की बाउंड्रीवाॅल नहीं, अब मंदिरों के सुंदरीकरण में पैसा खर्च हो रहा है।

मुख्यमंत्री ने विधानसभा मैनपुरी और करहल की कई परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। इसमें दक्षिणी बाईपास (169 करोड़ रुपये), अमृत 2.0 (127 करोड़), मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय (47 करोड़) और बालक छात्रावास, इंजीनियरिंग कॉलेज (12 करोड़) हैं। लोकार्पण की जाने वाली परियोजनाओं में ट्रांजिट हॉस्टल, पुलिस लाइन (15 करोड़) और अग्निशमन (9 करोड़) शामिल हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed