फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Bus catches fire after colliding with truck on Agra-Lucknow Expressway

Expressway Accident: ट्रक से टक्कर के बाद आग का गोला बनी बस, पांच घायल; बाल-बाल बची 40 यात्रियों की जान

Sun, 26 Jul 2026 10:46 AM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: Arun Parashar Updated Sun, 26 Jul 2026 10:46 AM IST
सार

यूपी के मैनपुरी जिले में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर एक बस आग का गोला बन गई। ट्रक से टक्कर के बाद बस में आग लगी। हादसे में पांच लोग घायल हो गए। बस में 40 यात्री सवार थे।

विज्ञापन
Bus catches fire after colliding with truck on Agra-Lucknow Expressway
बस में लगी आग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मैनपुरी के करहल में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शनिवार रात को दिल्ली से लखनऊ जा रही एक निजी बस आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई। टक्कर के बाद बस में आग लग गई। सूचना पर पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। हादसे में चालक, परिचालक समेत पांच लोग घायल हुए हैं। हादसे से बस में सवार यात्रियों में चीखपुकार मच गई। 
विज्ञापन


 

घटना थाना करहल क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के किलोमीटर 85.500 पर हुई। पुलिस के अनुसार बस दिल्ली से करीब 40 यात्रियों को लेकर लखनऊ जा रही थी। इस दौरान आगे चल रहे ट्रक से बस पीछे से टकरा गई। टक्कर के बाद बस में आग लग गई। टक्कर लगने से बस चालक कृष्णा निवासी चिकरंदा थाना राजा खेड़ा, धौलपुर (राजस्थान) तथा सह चालक अविनाश उर्फ विक्की निवासी पचगांव, धौलपुर घायल हो गए। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों को उपचार के लिए सैफई पीजीआई भेजा गया। वहीं बस में सवार हुसैन, वासिद अहमद और सारिका को मामूली चोटें आईं, जिनका प्राथमिक उपचार कराया गया। प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार पाण्डेय पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम के साथ मौके पर पहुंचे। कड़ी मशक्कत के बाद आग  पर काबू पाया गया पा लिया गया। इससे बड़ा हादसा टल गया। पुलिस ने सभी यात्रियों को सुरक्षित बस से बाहर निकालकर अन्य वाहनों से उनके गंतव्य के लिए रवाना कराया।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed