फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   mainpuri news shiksha mitre protest

Mainpuri News: शिक्षामित्रों ने काली पट्टी बांधकर मनाया काला दिवस

Sun, 26 Jul 2026 02:37 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
mainpuri news shiksha mitre protest
फोटो 23 उच्च प्राथमिक विद्यालय सिरौलिया पर काली पट्टी बांधकर शिक्षण कार्य करते डॉ. अनुराग मिश्र - फोटो : samvad
मैनपुरी। जिले के शिक्षामित्रों ने समायोजन निरस्त के दिन को काला दिवस के रूप में मनाया। इस दौरान शिक्षामित्रों ने स्कूलों में काली पट्टी बांधकर शिक्षण कार्य किया। मांग की कि सरकार जल्द उनके खोए हुए सम्मान को उनका समायोजन कर वापस करे।
विज्ञापन

प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के जिलाध्यक्ष डॉ. अनुराग मिश्रा ने कहा कि 25 जुलाई 2017 को सुप्रीम कोर्ट की ओर से शिक्षामित्रों का समायोजन रद्द किया गया तब से आज तक लगभग 15000 साथी काल के गाल में समा गए। वरिष्ठ उपाध्यक्ष शुभम शक्ति भदौरिया ने कहा कि शिक्षामित्र जब शिक्षकों के समान कार्य करते हैं तो उन्हें समान वेतन क्यों नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने सरकार से मांग की कि प्रदेश के सभी शिक्षामित्रों को समायोजित कर उनका खोया हुआ सम्मान वापस लाया जाए। शिक्षामित्र वेलफेयर एसोसिएशन के जिला संयोजक विनीत प्रताप सिंह चौहान ने कहा कि सरकार ने हाल ही में मानदेय बढ़ाकर अच्छा कदम उठाया है, लेकिन सरकार को जल्द सभी शिक्षामित्रों को शिक्षक के पद पर समायोजित करना चाहिए। शिक्षामित्र अजय कुमार, सुमन यादव, सनत पांडेय, अवनीश कुमार, कल्पना चौहान आदि ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि प्रदेश के सभी शिक्षामित्रों को सरकार जल्द समायोजित करे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed