फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तीन साल बाद खुला हत्या का राज: दोस्त ने जिंदा दोस्त को कुएं में फेंका, ऊपर से मिट्टी डाल दफनाया; VIDEO

Sun, 26 Jul 2026 09:17 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: विकास कुमार Updated Sun, 26 Jul 2026 09:17 PM IST
सार

इस खौफनाक वारदात का सच शायद कभी सामने नहीं आता, अगर मुख्य आरोपी टीकम खान की अपने भतीजे सोना खान से लड़ाई न होती। दो दिन पहले घरेलू बातों पर हुए झगड़े में, टीकम ने आवेश में आकर भतीजे को धमकी देते हुए कहा, "जैसे लाखन की हत्या की थी, उसी तरह तेरी भी हत्या कर देंगे।"

विज्ञापन
Murder mystery solved after three years Friend threw his friend into well
तीन साल बाद कुएं से निकाला गया लाखन का कंकाल - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के मथुरा स्थित हाईवे थाना क्षेत्र के बाजना गांव में एक खौफनाक हत्याकांड का पर्दाफाश हुआ है। तीन साल से लापता एक युवक के अवशेष कुएं से मिलने के बाद, पुलिस ने रविवार को हत्या के आरोप में उसके ही दो दोस्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। हैरान करने वाली बात यह है कि इस हत्या का राज एक घरेलू विवाद के दौरान खुद आरोपी की जुबान फिसलने से खुला।



Murder mystery solved after three years Friend threw his friend into well
मुख्य आरोपी टीकम खान और सोना खान - फोटो : अमर उजाला

भतीजे से झगड़े ने खोला तीन साल पुराना राज
इस खौफनाक वारदात का सच शायद कभी सामने नहीं आता, अगर मुख्य आरोपी टीकम खान की अपने भतीजे सोना खान से लड़ाई न होती। दो दिन पहले घरेलू बातों पर हुए झगड़े में, टीकम ने आवेश में आकर भतीजे को धमकी देते हुए कहा, "जैसे लाखन की हत्या की थी, उसी तरह तेरी भी हत्या कर देंगे।" इस एक वाक्य ने तीन साल से दफन राज से पर्दा उठा दिया। 

Murder mystery solved after three years Friend threw his friend into well
लाखन का कंकाल - फोटो : अमर उजाला
लाखन के भाई ने दी पुलिस को सूचना
इसके बाद 25 जुलाई को मृतक लाखन के भाई ब्रजमोहन ने पुलिस को सूचना दी कि उसके भाई का कंकाल चौबे वाले खेत के कुएं में दबा है और टीकम व महेश ने उसकी हत्या की है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Murder mystery solved after three years Friend threw his friend into well
कुएं से निकाला गया कंकाल - फोटो : अमर उजाला

हत्या की वजह और साजिश
हाईवे थाने में मुकदमा दर्ज होने के बाद एसएसपी के निर्देश पर टीम गठित की गई। शनिवार रात मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने बाजना रेलवे अंडरपास के पास से टीकम खान और महेश सैनी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने हत्या से जुड़े चौंकाने वाले खुलासे किए।

विज्ञापन
Murder mystery solved after three years Friend threw his friend into well
लाखन का कंकाल - फोटो : अमर उजाला

मुनाफे पर विवाद
आरोपी और मृतक लाखन एक साथ स्मैक का नशा करते थे। लाखन राजस्थान के लोगों को स्मैक बेचकर काफी अच्छी कमाई कर रहा था। जब टीकम और महेश ने कमाई में हिस्सेदारी मांगी, तो उनके बीच विवाद हो गया। इसके बाद दोनों ने लाखन को रास्ते से हटाने की योजना बनाई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed