फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

CM Yogi in Agra: वृंदावन में बनेगा रोपवे, आगरा में इंटरनेशनल एयरपोर्ट; सीएम योगी ने की ये बड़ी घोषणाएं

Sun, 26 Jul 2026 10:00 AM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Sun, 26 Jul 2026 10:00 AM IST
सार

दो दिवसीय दाैरे पर आगरा पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ी साैगातें दीं। वृंदावन में रोपवे और आगरा में इंटरनेशनल एयरपोर्ट निर्माण की घोषणा की। साथ ही 342 करोड़ की 53 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। 

विज्ञापन
CM Yogi Adityanath Visits Agra, Unveils 342 Crore Development Projects During Public Rally
सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मथुरा-वृंदावन के विश्वस्तरीय विकास और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए कई बड़े निर्णय लिए हैं। शनिवार को आगरा में उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद की समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने वृंदावन में रोपवे और मथुरा-वृंदावन रेल मार्ग पर सड़क-रेल संयुक्त परियोजना का प्रस्ताव जल्द शासन को भेजने के निर्देश दिए।


इसके साथ ही तीर्थनगरी को पूरी तरह प्लास्टिक मुक्त बनाने, सुरक्षा के लिए 4500 अतिरिक्त पुलिसकर्मियों की तैनाती और नया वृंदावन पुलिस सर्किल बनाने का खाका तैयार किया गया है। श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ और जाम की समस्या से निपटने के लिए मुख्यमंत्री ने पीपीपी मॉडल और लैंड पूलिंग योजना के तहत पार्किंग विकसित करने के निर्देश दिए हैं।

 
CM Yogi Adityanath Visits Agra, Unveils 342 Crore Development Projects During Public Rally
सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
महायोजना के तहत करीब 700 करोड़ रुपये की लागत से प्रमुख चौराहों का सुदृढ़ीकरण और फ्लाईओवर निर्माण किया जाएगा। इसके अलावा, दर्शनार्थियों के आवागमन को सुलभ बनाने के लिए 50 छोटी इलेक्ट्रिक बसों के संचालन का प्रस्ताव भी मांगा गया है।
फ्लोटिंग आबादी के अनुसार मिलेगी सुविधा सीएम योगी ने स्पष्ट किया कि मथुरा-वृंदावन में सफाई व अन्य सुविधाएं यहां आने वाली फ्लोटिंग आबादी (अस्थायी निवासियों) के अनुपात में तय होंगी। इसके लिए मानव संसाधन व उपकरणों की आपूर्ति बढ़ाई जाएगी। यातायात व वीआईपी ड्यूटी के लिए एएसपी यातायात और एएसपी प्रोटोकॉल के नए पद सृजित किए जाएंगे।

 
CM Yogi Adityanath Visits Agra, Unveils 342 Crore Development Projects During Public Rally
सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
तीर्थ-मित्र नीति और यमुनापार बढ़ेगा विकास
बैठक में तीर्थ-मित्र नीति का शासनादेश जारी करने और यमुना नदी के पार यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) की परियोजना को समयबद्ध तरीके से पूरा करने पर भी जोर दिया गया। मंडलायुक्त नगेन्द्र प्रताप ने बताया कि ब्रज तीर्थ विकास परिषद की 165 स्वीकृत परियोजनाओं में से 115 पूरी हो चुकी हैं। समीक्षा बैठक में केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल, कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण, सांसद तेजवीर सिंह सहित मथुरा के वरिष्ठ प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
CM Yogi Adityanath Visits Agra, Unveils 342 Crore Development Projects During Public Rally
मंच से सभा को संबोधित करते सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आगरा में बैराज पर चुप्पी
आगरा में धनौली में बनाए जा रहे एयरपोर्ट को इंटरनेशनल एयरपोर्ट बनाने की दिशा में प्रदेश सरकार कदम बढ़ा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को टाटा मैदान में आयोजित जनसभा में कहा कि आगरा में इंटरनेशनल एयरपोर्ट बनाने की दिशा में काम किया जा रहा है। ब्रजभूमि पर्यटन के बड़े केंद्र के रूप में विकसित हो रही है। हालांकि, ताजमहल के आगे यमुना बैराज की केंद्रीय राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल, सांसद राजकुमार चाहर और विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल की मांग पर उन्होंने चुप्पी साधे रखी।

 
विज्ञापन
CM Yogi Adityanath Visits Agra, Unveils 342 Crore Development Projects During Public Rally
सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मुख्यमंत्री ने आगरा में प्रदेश और केंद्र सरकार की ओर से बीते वर्षों में किए गए काम गिनाए। आगरा मेट्रो, सींगना में इंटरनेशनल पोटैटो सेंटर, श्रमजीवी महिलाओं के लिए हॉस्टल, शिवाजी स्मारक समेत कई योजनाओं का जिक्र किया और कहा कि आगरा में हर प्रकार की कनेक्टिविटी को मजबूती प्रदान करने की दिशा में डबल इंजन सरकार ने काम किया है। अब इंटरनेशनल एयरपोर्ट की ओर कदम बढ़ाए गए हैं। आगरा को डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग कॉरिडोर का महत्वपूर्ण केंद्र बनाया जा रहा है। सीएम ने उम्मीद जताई कि सुप्रीम कोर्ट का आदेश आने के बाद टीटीजेड में औद्योगिक निवेश को गति मिलेगी।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed