{"_id":"6a64b57642ca32ed9f06ee23","slug":"chief-minister-yogi-adityanath-addressed-public-meeting-and-attack-on-samajwadi-party-in-agra-2026-07-25","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"CM Yogi in Agra : 'सैफई सिंडिकेट खा जाता था युवाओं की नौकरी', योगी बोले- चाचा और भतीजे की जोड़ी करती थी वसूली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CM Yogi in Agra : 'सैफई सिंडिकेट खा जाता था युवाओं की नौकरी', योगी बोले- चाचा और भतीजे की जोड़ी करती थी वसूली
Sat, 25 Jul 2026 06:39 PM IST
Arun Parashar
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: Arun Parashar
Updated Sat, 25 Jul 2026 06:39 PM IST
सार
दो दिवसीय दाैरे पर आगरा आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जहां विकास कार्यों की साैगात दी तो वहीं विपक्ष पर भी जमकर बरसे। उन्होंने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि युवाओं की नौकरियां सैफई खा जाता था और चाचा-भतीजे की जोड़ी वसूली करती थी।
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ का स्वागत करते जनप्रतिनिधि।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को फतेहाबाद रोड स्थित टाटा मैदान में आयोजित जनसभा में पूर्ववर्ती समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस की सरकारों पर तीखा हमला बोला। 53 विकास परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास समारोह को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि 2017 से पहले विकास का पैसा सैफई सिंडिकेट लूट लेता था। युवाओं की नौकरियां सैफई खा जाता था और चाचा-भतीजे की जोड़ी वसूली करती थी।
रैली में माैजूद भीड़।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि जो मुख्यमंत्री दोपहर 12 बजे सोकर उठते हों, दो बजे सजकर निकलते हों और शाम सात बजे बाद अपने दोस्तों के साथ मौज-मस्ती में व्यस्त हो जाता हो, वे क्या विकास करेंगे? आज डबल इंजन की सरकार में बिना किसी भेदभाव के लाखों नौजवानों को सरकारी नौकरियां मिल रही हैं और ताजनगरी में विकास कार्य बुलेट ट्रेन की रफ्तार से आगे बढ़ रहे हैं।
सीएम योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आक्रमणकारियों के नाम पर नहीं बनेगा म्यूजियम
मुख्यमंत्री ने कहा कि सपा सरकार की मानसिकता गुलामी वाली थी, इसलिए वे मुगलों और आक्रमणकारियों के नाम पर म्यूजियम बना रहे थे। हमारी सरकार ने तय किया कि म्यूजियम किसी आक्रमणकारी के नाम पर नहीं, बल्कि भारत के राष्ट्रनायकों के नाम पर बनेगा। आगरा में छत्रपति शिवाजी महाराज के नाम पर बन रहे भव्य म्यूजियम का निर्माण कार्य इस वर्ष के अंत तक पूरा कर लिया जाएगा। इसके साथ ही कैलाश मंदिर और गुरु का ताल के विकास कार्यों को भी सहमति दी गई है। महिलाओं की सुविधा के लिए 500 क्षमता वाले एक श्रमजीवी हॉस्टल के निर्माण को भी राज्य सरकार ने स्वीकृति दे दी है, जिसका बजट भी जारी हो चुका है।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने आगरा में की रैली।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इंटरनेशनल एयरपोर्ट की दिशा में बढ़े कदम
सीएम योगी ने आगरा के विकास का खाका खींचते हुए बताया कि आगरा एयरपोर्ट को इंटरनेशनल एयरपोर्ट बनाने की दिशा में तेजी से कदम बढ़ाए जा रहे हैं। किसानों की आय बढ़ाने के लिए आगरा में इंटरनेशनल पोटैटो (आलू) सेंटर को जमीन उपलब्ध कराई गई है और इसने सफलतापूर्वक काम करना भी शुरू कर दिया है। इसके अलावा 400 से अधिक औद्योगिक इकाइयों से जुड़ीं जो फाइलें लंबे समय से लंबित थीं, उन्हें भी स्वीकृति दे दी गई है। उन्होंने कहा कि माननीय उच्चतम न्यायालय की मंशा के अनुरूप आगरा के विकास को एक फ्यूचर सिटी के रूप में आगे बढ़ाया जा रहा है।

लाभार्थियों को दी गई वित्तीय सहायता।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पहले योजनाओं में होती थी छीना-झपटी
विपक्ष पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले गरीबों की योजनाओं में छीना-झपटी होती थी। बेटियों और व्यापारियों की सुरक्षा खतरे में रहती थी। कांग्रेस और सपा के शासन में यह सब पाप होता था। बेटियां और व्यापारी असुरक्षित थे, लेकिन आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बिना किसी भेदभाव के काम हो रहा है। आगरा की जनता ने 2022 और 2024 में डबल इंजन की सरकार को जो आशीर्वाद दिया है, उसी का परिणाम है कि आज आगरा की तस्वीर बदल रही है। कार्यक्रम में आगरा के सांसद और केंद्रीय मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल, प्रभारी एवं एमएसएमई मंत्री भूपेंद्र चौधरी, उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय, कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य समेत कई अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।