फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Devotees created ruckus after woman suffered an electric shock near Banke Bihari Temple at vrindavan

बांकेबिहारी मंदिर: बुजुर्ग महिला की राधे-राधे की ऐसी पुकार, ठाकुरजी के भक्तों ने कर दिया हंगामा; जानें मामला

Sun, 26 Jul 2026 06:18 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: Arun Parashar Updated Sun, 26 Jul 2026 06:18 PM IST
सार

वृंदावन में बांकेबिहारी के दर्शन के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं ने एक बुजुर्ग महिला को देख हंगामा कर दिया। श्रद्धालुओं के आक्रोश की जानकारी मिलते ही पुलिस और बिजली विभाग की टीम भी माैके पर दाैड़ी-दाैड़ी पहुंच गई। श्रद्धालुओं के गुस्से को शांत कराया। 

विज्ञापन
Devotees created ruckus after woman suffered an electric shock near Banke Bihari Temple at vrindavan
महिला श्रद्धालु को लगा करंट। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

वृंदावन के विश्व प्रसिद्ध श्रीबांकेबिहारी मंदिर के आसपास की सुरक्षा व्यवस्थाओं में रविवार को बड़ी लापरवाही सामने आई। मंदिर के निकट गली नंबर-3 में लगे बिजली के पैनल बॉक्स से निकल रहे तारों में करंट आने से एक बुजुर्ग महिला उसकी चपेट में आ गई। करंट लगते ही महिला घबराकर जोर-जोर से राधे-राधे पुकारने लगी। अचानक हुई घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद श्रद्धालुओं ने तुरंत महिला को संभाला, उसके हाथ मलकर प्राथमिक सहायता दी और सुरक्षित स्थान पर बैठाया। कुछ देर बाद उसकी हालत सामान्य हुई।
विज्ञापन


विज्ञापन


घटना के बाद श्रद्धालुओं का गुस्सा फूट पड़ा। लोगों ने बिजली विभाग और संबंधित एजेंसियों के खिलाफ नाराजगी जताते हुए हंगामा किया। श्रद्धालुओं का कहना था कि जिस मार्ग से हर दिन हजारों श्रद्धालु होकर गुजरते हैं, वहां खुले तारों में करंट दौड़ना गंभीर लापरवाही है। हंगामे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 

पुलिस ने तत्काल बिजली विभाग के अधिकारियों को जानकारी दी। सूचना मिलते ही विभाग की टीम मौके पर पहुंची और पैनल बॉक्स की जांच शुरू की। तकनीकी खराबी मिलने पर कर्मचारियों ने पैनल की मरम्मत की और करंट की समस्या को दूर किया। मरम्मत के बाद अधिकारियों के निर्देश पर पैनल बॉक्स को पॉलीथिन से ढक दिया गया, ताकि बारिश या नमी के कारण दोबारा करंट फैलने की आशंका न रहे।

बांकेबिहारी मंदिर क्षेत्र में जितने भी पैनल लगे हैं उनको फिलहाल पॉलीथिन से पैक कराया जाएगा। हादसों को रोकने के लिए विभाग हर संभव प्रयास करेगा। -अनिल पाल, अधिशासी अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed