{"_id":"6a647f4d5d57c3e2e501346a","slug":"up-roadways-bus-drivers-exchanged-kicks-and-punches-at-the-old-bus-stand-in-mathura-2026-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज बस चालकों में चले लात-घूंसे: मथुरा के पुराने बस स्टैंड पर जमकर हुई मारपीट, वीडियो तेजी से हो रहा वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज बस चालकों में चले लात-घूंसे: मथुरा के पुराने बस स्टैंड पर जमकर हुई मारपीट, वीडियो तेजी से हो रहा वायरल
Sat, 25 Jul 2026 02:48 PM IST
Dhirendra Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Sat, 25 Jul 2026 02:48 PM IST
सार
मथुरा के पुराने बस स्टैंड पर देर रात बवाल मच गया। दो बस चालकों में जमकर मारपीट हुई। मारपीट होने की असली वजह का फिलहाल पता नहीं चल सका है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
रोडवेज बस चालकों में चले लात-घूंसे
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मथुरा के पुराने बस स्टैंड पर शुक्रवार रात करीब 10 बजे दो बस चालकों और उनके साथियों के बीच हुई मारपीट से अफरा-तफरी मच गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद परिवहन विभाग और पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, किसी बात को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच जमकर हाथापाई होने लगी। बस चालकों के साथ मौजूद अन्य लोग भी विवाद में शामिल हो गए, जिससे कुछ देर के लिए बस स्टैंड रणक्षेत्र में तब्दील हो गया। घटना के समय बड़ी संख्या में यात्री बसों का इंतजार कर रहे थे। अचानक मारपीट शुरू होने से यात्रियों में दहशत फैल गई और कई लोग अपनी सुरक्षा के लिए इधर-उधर भागते नजर आए।
मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह बीच-बचाव कर स्थिति को शांत कराया। इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने पूरी घटना अपने मोबाइल फोन में कैद कर ली। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद परिवहन विभाग और पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों द्वारा वायरल वीडियो के आधार पर घटना में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों का कहना है कि पुराने बस स्टैंड पर बस चालकों और बस मालिकों के बीच विवाद, कहासुनी और मारपीट की घटनाएं नई नहीं हैं। उनका आरोप है कि पर्याप्त निगरानी और पुलिस की नियमित मौजूदगी नहीं होने के कारण ऐसे विवाद अक्सर हिंसक रूप ले लेते हैं।
वर्तमान में गोवर्धन मुड़िया पूर्णिमा मेले के चलते यात्रियों की संख्या सामान्य दिनों की तुलना में काफी अधिक है। ऐसे संवेदनशील समय में बस स्टैंड पर हुई यह घटना सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती है। स्थानीय नागरिकों ने पुराने बस स्टैंड पर नियमित पुलिस गश्त, सीसीटीवी निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके और यात्रियों को सुरक्षित माहौल मिल सके।