{"_id":"6a6466098bc172fe8f04d286","slug":"huge-crowd-of-pilgrims-reached-at-govardhan-parikrama-in-mathura-up-2026-07-25","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मुड़िया पूर्णिमा मेला: गिरिराजजी की परिक्रमा के लिए उमड़ा सैलाब, चरम पर पहुंची भीड़; ड्रोन से रखी जा रही नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुड़िया पूर्णिमा मेला: गिरिराजजी की परिक्रमा के लिए उमड़ा सैलाब, चरम पर पहुंची भीड़; ड्रोन से रखी जा रही नजर
Sat, 25 Jul 2026 01:00 PM IST
Dhirendra Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Sat, 25 Jul 2026 01:00 PM IST
सार
मुड़िया मेले में गोवर्धन पहुंच रहे लाखों श्रद्धालु गिरिराज महाराज की सप्तकोसीय परिक्रमा कर रहे हैं। सुरक्षा, स्वास्थ्य और यातायात के लिए प्रशासन ने व्यापक इंतजाम किए हैं तथा पूरे मेला क्षेत्र की ड्रोन और सीसीटीवी से निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन
परिक्रमा देने उमड़ा श्रद्धालुओं का हुजूम
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्रज के हृदयस्थल गिरिराज धाम में आयोजित विश्व प्रसिद्ध मुड़िया मेले के दौरान श्रद्धा, भक्ति और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है। गिरिराज महाराज की सप्तकोसीय परिक्रमा के लिए देश के विभिन्न राज्यों और विदेशों से भी भारी संख्या में श्रद्धालु गोवर्धन पहुंच रहे हैं। गिरिराज महाराज की जय और राधे-राधे के जयघोष से पूरा धाम भक्तिमय वातावरण में सराबोर है।
मुड़िया मेला
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मेले के मद्देनजर पुलिस और प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। उधर परिक्रमा मार्ग, प्रमुख चौराहों, पार्किंग स्थलों, मंदिरों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। ड्रोन कैमरों, सीसीटीवी कैमरों, कंट्रोल रूम और सुरक्षा कर्मियों के माध्यम से चप्पे-चप्पे पर निगरानी रखी जा रही है, ताकि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या अप्रिय घटना को रोका जा सके।
मुड़िया मेला
- फोटो : अमर उजाला
मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पेयजल, चिकित्सा, सफाई, प्रकाश व्यवस्था और यातायात नियंत्रण के विशेष इंतजाम किए गए हैं। स्वयंसेवी संस्थाएं और प्रशासनिक टीमें भी लगातार श्रद्धालुओं की सहायता में जुटी हुई हैं। धार्मिक मान्यता है कि श्रद्धा और विश्वास के साथ गिरिराज महाराज की परिक्रमा करने से मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं और आराध्य गिरिराज प्रभु का विशेष आशीर्वाद प्राप्त होता है। यही कारण है कि हर वर्ष मुड़िया मेले में आस्था का यह महासागर गोवर्धन धाम की ओर उमड़ पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
मुड़िया मेला
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
गिरिराज तलहटी में लगी भक्तों की भीड़
मुड़िया पूर्णिमा मेले में देवशयनी एकादशी के अवसर पर गिरिराज तलहटी में भक्तों का उमड़ना शुरू हो गया है। भक्त दानघाटी मंदिर और राधाकुंड चौराहे पर नमन कर सप्तकोसीय परिक्रमा शुरू कर रहे हैं। परिक्रमा मार्ग के मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ देखी जा रही है। श्रद्धालु गोवर्धन, आन्योर, पुछरी, जतीपुरा और राधाकुंड होते हुए मानसी गंगा पहुंच रहे हैं। मानसी गंगा पर फुव्वारों में स्नान के बाद भक्त गिरिराज प्रभु को दूध का भोग चढ़ा रहे हैं। उधर, परिक्रमा मार्ग पर सेवाभावी लोगों ने प्याऊ और भंडारे लगाए हैं। प्रशासन ने स्वास्थ्य शिविर, मोबाइल टॉयलेट और खोया पाया केंद्र स्थापित किए हैं। निजी अस्पतालों ने भी राजकीय मेले में स्वास्थ्य शिविर लगाए हैं। मुड़िया पूर्णिमा मेले की सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस-प्रशासन ने सख्त इंतजाम किए हैं। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए ड्रोन कैमरों से निगरानी कराई जाएगी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि परिक्रमा मार्ग और मेला क्षेत्र के संवेदनशील स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए है। कंट्रोल रूप में बैठकर पुलिस की टीम सभी प्रकार की गतिविधियों पर नजर रखेगी।

राधाकुंड में सज गए गुरुओं के द्वार
गुरु पूर्णिमा महोत्सव में आने वाले शिष्यों के लिए गुरुओं के द्वारा सज गए हैं। शिष्यों का आवागमन भी शुरू हो रहे है, जिसके साथ आश्रमों में धार्मिक आयोजन प्रारंभ हो चुके है। मंदिर-मठों में जगह-जगह श्रीमद् भागवत कथाओं के आयोजन किया जा रहे हैं। गिरिराज संत सेवा आश्रम के महंत राधा मोहन दास रघुनाथ सिद्ध की ओर से अखंड हरी नाम संकीर्तन और भक्तों के लिए 24 घंटे भंडारे की व्यवस्था की गई है। संवाद