{"_id":"6a641b4fc450f2ebd80c3572","slug":"widow-found-dead-in-locked-house-strangulation-marks-head-injury-and-missing-jewellery-deepen-mystery-2026-07-25","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"गले पर फंदे का निशान, सिर पर चोट: कमरे में विधवा की लाश, बाहर से लगा था नया ताला; दृश्य देख खड़े हो गए रोंगटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गले पर फंदे का निशान, सिर पर चोट: कमरे में विधवा की लाश, बाहर से लगा था नया ताला; दृश्य देख खड़े हो गए रोंगटे
Sat, 25 Jul 2026 07:41 AM IST
Dhirendra Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: Dhirendra Singh
Updated Sat, 25 Jul 2026 07:41 AM IST
सार
फिरोजाबाद में बंद मकान के अंदर फार्मासिस्ट की पत्नी सरोज देवी का संदिग्ध हालात में शव मिला। गले पर फंदे और सिर पर चोट के निशान मिले, जबकि जेवर गायब होने और बाहर नया ताला मिलने से लूट के बाद हत्या की आशंका गहरा गई।
विज्ञापन
फिरोजाबाद न्यूज
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद के थाना मक्खनपुर क्षेत्र में स्टेशन रोड स्थित एक बंद मकान के अंदर 48 वर्षीय विधवा महिला का शव मिला। मृतका के गले पर फंदे और सिर के पिछले हिस्से में चोट के निशान मिले हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फॉरेंसिक टीम के साथ साक्ष्य जुटाए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतका के बेटे ने लूट के बाद हत्या का आरोप लगाया है।
घर के बाहर जुटी लोगों की भीड़
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बेटे अभय का आरोप है कि उनकी मां जो सोने की चेन, कानों के टॉप्स और हाथों की चूड़ियां हमेशा पहनती थीं, वे गायब हैं। यही नहीं, घर के मुख्य द्वार पर लगा ताला भी उनका नहीं, बल्कि नया था। इससे स्पष्ट प्रतीत होता है कि किसी ने लूटपाट के बाद हत्या की वारदात को अंजाम दिया और बाहर से नया ताला लगाकर भाग गया।
जांच में जुटी पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
24 घंटे पुराना लग रहा शव, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस
सरोज देवी की मौत के मामले में पुलिस का कहना है कि शव देखकर वारदात करीब 24 घंटे पहले की प्रतीत हो रही है। आशंका है कि हत्या बृहस्पतिवार को ही कर दी गई थी। घर से सोने के जेवरात गायब हैं और मुख्य गेट पर बाहर से नया ताला लगा मिला है, जिससे पुलिस को किसी परिचित पर ही शक है। पुलिस की टीमें क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ सर्विलांस की मदद से आरोपियों का पता लगाने में जुटी हैं।

मृतका का फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
जांच में जुटी पुलिस की टीमें
सीओ शिकोहाबाद शेखर सेंगर ने बताया कि घटना के हर पहलू की गहनता से जांच की जा रही है। फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्रित किए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के सही कारणों का पता चल सकेगा। थाना पुलिस की टीमें मामले की जांच में जुटी हैं।

जांच करते पुलिस अधिकारी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बेटे से अनबन के कारण घर में अकेली रह रही थीं, खुद ही बनाती थीं खाना
स्थानीय लोगों से की गई पूछताछ में पुलिस के सामने आया है कि बेटे से अनबन के कारण सरोज देवी घर में अकेली रहकर जीवन यापन कर रही थीं। पिछले 15 दिन से बेटे और मां के बीच कोई संपर्क भी नहीं हुआ था। हालांकि बेटा उन्हें खर्चे के लिए पैसे दे देता था, लेकिन घर में उनकी देखभाल करने वाला या साथ रहने वाला कोई नहीं था। वह खुद ही अपने खाने-पीने और घर के कामकाज की व्यवस्था करती थीं। माना जा रहा है कि कातिल ने इसी स्थिति का फायदा उठाया और वारदात के बाद बाहर से नया ताला लगाकर भाग गया।