{"_id":"6a630eb11e09322a8003a3c5","slug":"army-jawan-arrested-for-allegedly-strangling-wife-dumping-body-in-canal-2026-07-24","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"UP: सेना के जवान ने दी पत्नी को खौफनाक मौत, हत्या कर नहर में फेंकी लाश; अब खुला उसके कातिल बनने का राज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: सेना के जवान ने दी पत्नी को खौफनाक मौत, हत्या कर नहर में फेंकी लाश; अब खुला उसके कातिल बनने का राज
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Fri, 24 Jul 2026 01:14 PM IST
सार
आगरा स्थित सेना की कैंटीन ले जाने के बहाने फौजी ने कथित तौर पर पत्नी की कार में गला दबाकर हत्या कर दी और शव हजारा नहर में फेंक दिया। जलपाईगुड़ी से गिरफ्तार आरोपी ने पूछताछ में हत्या स्वीकार करने का दावा किया है, जबकि शव की तलाश अभी जारी है।
विज्ञापन
1 of 6
सेना के जवान ने दी पत्नी को खौफनाक मौत
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
उत्तर प्रदेश के एटा जिले में एक फौजी ने अपनी पत्नी के बेरहमा से हत्या कर दी। वो आगरा स्थित कैंटीन ले जाने के बहाने पत्नी सोनी को कार से लाया था। हत्या करने के बाद शव नहर में फेंक दिया। वारदात के बाद आरोपी फौजी रमाकांत ड्यूटी पर जलपाईगुड़ी (पश्चिम बंगाल) लौट गया। कार के अंदर से सोनी के टूटी हुईं चूड़ियां पुलिस को मिली हैं। इससे अंदाजा लगाया जा रहा कि सोनी का जब आरोपी ने गला दबाया, तो उसने खुद को बचाना का प्रयास किया, लेकिन वो बच नहीं सकी। उधर पुलिस आरोपी पति को गिरफ्तार कर ट्रांजिट रिमांड पर ले आई है। आरोपी की निशानदेही पर शव की तलाश की जा रही है।
फौजी रमाकांत की पत्नी सोनी बच्चों के साथ एटा के कोतवाली सिटी क्षेत्र में किराए के मकान में रहती थी। उसका मायका मैनपुरी में है। छह जुलाई को रमाकांत पत्नी सोनी को आगरा स्थित सेना की कैंटीन से सामान दिलाने के बहाने ले गया था। उसके साथ गांव निवासी अजय भी था। इसके बाद सोनी घर नहीं लौटी तो उसकी मां सरोज देवी ने बेटी की हत्या की आशंका जताते हुए पति और उसके परिजन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।
2 of 6
मृतका सोनी और फौजी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
एएसपी श्वेताभ पांडेय ने बताया कि जांच में सामने आया कि आरोपी रमाकांत ने अपने दोस्त के साथ मिलकर पत्नी की हत्या कर शव को आगरा रोड स्थित हजारा नहर में फेंक दिया। वारदात के बाद वह दो-तीन दिन तक इधर-उधर घूमता रहा और फिर ड्यूटी पर जलपाईगुड़ी लौट गया।
3 of 6
मृतका
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ न्यायालय से वारंट जारी कराया और सेना के अधिकारियों को पत्र भेजा। इसके बाद कोतवाली नगर पुलिस की टीम जलपाईगुड़ी के माल बाजार पहुंची और सेना के सहयोग से आरोपी को उसकी तैनाती स्थल से गिरफ्तार कर लिया और वहां से एटा लेकर आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
पत्नी के साथ आरोपी फौजी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
एएसपी के अनुसार, आरोपी ने पूछताछ में हत्या की बात स्वीकार कर ली है, लेकिन अब तक पत्नी का शव बरामद नहीं हुआ है। पति-पत्नी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। 6 जुलाई को विवाद बढ़ने पर आरोपी ने पत्नी की हत्या की साजिश रची और बहाने से अपने दोस्त के साथ उसे कार में बैठाकर घर से निकला।
विज्ञापन
5 of 6
पत्नी के साथ आरोपी फौजी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
रास्ते में पहले पत्नी के साथ मारपीट की फिर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद शव को आगरा रोड स्थित हजारा नहर में ले जाकर फेंक दिया। घटना के बाद आरोपी पहले बचने के लिए पठानकोट गया। बाद में पश्चिम बंगाल पहुंचकर ड्यूटी ज्वाइन कर ली। पुलिस जांच के दौरान कार से सोनी की टूटी हुईं चूड़ियां भी बरामद हुई हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।