{"_id":"6a62fe4b9ee954bf8504a080","slug":"attempt-to-assault-woman-video-allegedly-shared-fake-instagram-account-used-to-defame-another-girl-2026-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"आधी आबादी पर आफत: शोहदे की धमकी से दहशत में महिला, छात्रा को सोशल मीडिया पर कर दिया बदनाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आधी आबादी पर आफत: शोहदे की धमकी से दहशत में महिला, छात्रा को सोशल मीडिया पर कर दिया बदनाम
Fri, 24 Jul 2026 11:25 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Fri, 24 Jul 2026 11:25 AM IST
सार
आगरा में महिला अपराध के दो मामलों में एक महिला ने पड़ोसी पर दुष्कर्म की कोशिश और वीडियो वायरल करने का आरोप लगाया, जबकि दूसरे मामले में युवती के नाम से फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर उसे बदनाम किया गया।
विज्ञापन
girl crime,demo
- फोटो : AI Generated
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महिला अपराध के दो मामले सामने आए हैं। एक मामले में महिला के साथ एक युवक ने घर में घुसकर दुष्कर्म की कोशिश की। विरोध पर वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। इससे पीड़िता दहशत में है। पुलिस आयुक्त से शिकायत के बाद प्राथमिकी दर्ज की गई है। वहीं दूसरे मामले में एक युवती को युवक परेशान कर रहा है। इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाकर युवती को बदनाम कर दिया है। पीड़ित परिजन ने प्राथमिकी दर्ज कराई है।
ये भी पढ़ें - UP: सीएम योगी के दौरे से पहले आगरा में चला बुलडोजर, टाटा गेट से खंदारी तक अफरा-तफरी; ठेल, शेड और काउंटर हटाए
पहला मामला थाना शाहगंज क्षेत्र का है। पीड़िता दो बच्चों की मां है। उसके पड़ोस में अशरफ रहता है। आरोप लगाया कि अशरफ कई बार उसे अकेला देखकर घर में घुस आता और अवैध संबंध बनाने का दबाव बनाता है। विरोध पर बेटे का अपहरण कर जान से मारने की धमकी दे चुका है। वह उसकी हरकत का विरोध कर रही है। इस पर उसने छिपकर उसकी वीडियो बना ली है। इनको वायरल कर रहा है। पूर्व में पुलिस से शिकायत की लेकिन पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के बाद छोड़ दिया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - गजब कर डाला: 10 हजार रुपये का एक पाम का पेड़, इसलिए 45 उखाड़ फेंके; विकास के नाम पर हरियाली का 'कत्ल'
आरोप यह भी लगाया कि पुलिस हर बार आरोपी को रिश्वत लेकर छोड़ देती है। इस कारण वो घर से भी नहीं निकल पा रही हैं। दूसरा मामला थाना सदर बाजार क्षेत्र का है। शिकायतकर्ता का कहना है कि धौलपुर का रहने वाला देव उर्फ छोटू बेटी को परेशान करता आ रहा है। आरोप लगाया कि उसने बेटी नाम से एक इंस्टाग्राम आईडी बना ली है। इन पर गंदे-गंदे वीडियो और स्टोरी डाल रहा है। बेटी को बदनाम कर रहा है। यह भी कह रहा है कि बेटी को इतना बदनाम कर देगा कि उससे कोई शादी नहीं करेगा।
ये भी पढ़ें - UP: 50 लाख नहीं दिए तो खत्म कर दूंगा पूरा परिवार, सराफ को धमकी देने वाला निकला फल विक्रेता; पुलिस ने दबोचा
1090 पर घर बैठे करें काॅल
डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि दोनों ही मामलों में थाना पुलिस को जांच के लिए लगाया गया है। टीम युवकों की गिरफ्तारी करेगी। थानों में महिला हेल्प डेस्क बनी है। लड़कियां और महिलाएं घर बैठे भी 1090 पर शिकायत दर्ज करा सकती हैं। सुनवाई में किसी तरह की लापरवाही पर पीड़ित अपनी शिकायत मेरे ऑफिस में कर सकते हैं। लापरवाही पर पुलिसकर्मियों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़ें - रेरा की बड़ी कार्रवाई: दो बिल्डरों पर बड़ा एक्शन, पांच फ्लैट नीलाम; गायत्री डेवलपवेल की संपत्तियों की रजिस्ट्री पर रोक