फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   12-Foot Python and Rare Sand Boa Rescued in Agra, Released Safely into the Wild

UP: इतना विशाल अजगर! लंबाई-वजन देख रेस्क्यू टीम की भी खुली की खुली रही गईं आंखें; मंदिर में मिला सैंड बोआ

Fri, 24 Jul 2026 11:46 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Fri, 24 Jul 2026 11:46 AM IST
सार

आगरा के मिढ़ाकुर गांव के खेत से 12 फीट लंबे अजगर और किरावली के मंदिर परिसर से कॉमन सैंड बोआ (दोमुंहा) सांप का सुरक्षित रेस्क्यू किया गया। वन विभाग और वाइल्डलाइफ एसओएस की टीम ने स्वास्थ्य परीक्षण के बाद दोनों सांपों को उनके प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया।

विज्ञापन
12-Foot Python and Rare Sand Boa Rescued in Agra, Released Safely into the Wild
विशाल अजगर - फोटो : वाइल्डलाइफ एसओएस

विस्तार

वाइल्डलाइफ एसओएस और वन विभाग की रैपिड रिस्पॉन्स टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए मिढ़ाकुर गांव से 12 फीट लंबे अजगर और किरावली स्थित मंदिर परिसर से एक कॉमन सैंड बोआ (दोमुंहा) सांप का रेस्क्यू किया। दोनों सांपों का परीक्षण करने के बाद उन्हें जंगल में छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  गजब कर डाला: 10 हजार रुपये का एक पाम का पेड़, इसलिए 45 उखाड़ फेंके; विकास के नाम पर हरियाली का 'कत्ल'
विज्ञापन



 

फसल के  बीच दिखा किसानों को अजगर
टीम के मुताबिक बिचपुरी ब्लाॅक के मिढ़ाकुर गांव ज्वार (चरी) की फसल के बीच एक अजगर किसानों ने दिखा। सूचना पर पहुंची वन विभाग और वाइल्डलाइफ एसओएस की टीम ने अजगर को सुरक्षित बाहर निकाला। वहीं, किरावली वन क्षेत्र के एक मंदिर में सैंड बोआ दिखाई दिया। उसे भी पकड़ा गया। संस्था के संरक्षण परियोजनाओं के निदेशक बैजूराज एमवी. ने बताया कि भारतीय अजगर आईयूसीएन रेड लिस्ट में संकटग्रस्त श्रेणी में शामिल है और इसे वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 की अनुसूची-I के तहत सर्वोच्च सुरक्षा प्राप्त है। वहीं, सैंड बोआ अंधविश्वासों और अवैध व्यापार के कारण भारत में सबसे अधिक तस्करी किए जाने वाले सांपों में से एक है। 

ये भी पढ़ें -  आधी आबादी पर आफत: शोहदे की धमकी से दहशत में महिला, छात्रा को सोशल मीडिया पर कर दिया बदनाम


 

सांप दिखने पर हेल्पलाइन पर दें सूचना
वाइल्डलाइफ एसओएस के सह-संस्थापक कार्तिक सत्यनारायण और गीता शेषमणि ने कहा कि खेतों और बस्तियों में वन्यजीवों की मौजूदगी अब आम होती जा रही है। उन्होंने आम जनता से अपील की कि सांप या वन्यजीव दिखने पर खुद उन्हें पकड़ने या नुकसान पहुंचाने का जोखिम न उठाएं। तुरंत संस्था की आपातकालीन हेल्पलाइन 9917109666 पर संपर्क करें।

ये भी पढ़ें -  UP: सीएम योगी के दौरे से पहले आगरा में चला बुलडोजर, टाटा गेट से खंदारी तक अफरा-तफरी; ठेल, शेड और काउंटर हटाए
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed