फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मुड़िया पूर्णिमा मेला: गिरिराजजी की परिक्रमा के लिए आस्था का सैलाब,आस्था और भक्ति  के अद्भुत संगम की तस्वीरें

Fri, 24 Jul 2026 07:25 AM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: Dhirendra Singh Updated Fri, 24 Jul 2026 07:25 AM IST
सार

गोवर्धन में आस्था, भक्ति और व्यवस्थाओं का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है, जहां परिक्रमा मार्ग श्रद्धालुओं से गुलजार है। 9 सुपर जोन, 183 सीसीटीवी, 1100 बसें, 6 विशेष ट्रेनें और 24 घंटे स्वास्थ्य सेवाओं के साथ प्रशासन ने मेले को सुरक्षित और सुगम बनाने की तैयारी की है।

विज्ञापन
Govardhan Mudiya Purnima mela Begins Grand Arrangements for Nearly 20 Million Devotees
मुड़िया पूर्णिमा मेला - फोटो : अमर उजाला
धार्मिक आस्था और अटूट भक्ति का प्रतीक गोवर्धन का विश्व प्रसिद्ध राजकीय मुड़िया पूर्णिमा मेला गुरुवार से अत्यंत भव्यता के साथ शुरू हो गया है। 23 से 30 जुलाई तक आयोजित होने वाले इस महामेले में इस वर्ष पिछले साल का भी रिकॉर्ड टूटने और करीब दो करोड़ श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री योगी सरकार ने देश- विदेश से आने वाले करोड़ों श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और सहूलियत के लिए बड़े पैमाने पर अभूतपूर्व इंतजाम किए हैं।


परिक्रमा मार्ग में गूंजे 'राधे-राधे' के स्वर
मेला शुरू होते ही गोवर्धन की ओर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ने लगा है। सप्तकोसीय परिक्रमा मार्ग पर हर तरफ 'राधे-राधे' के स्वर और 'गिरिराज धरण' के जयकारे गूंज रहे हैं। उमस और तेज धूप के बावजूद श्रद्धालुओं की अगाध आस्था भारी पड़ रही है। भक्त दानघाटी पहुंचकर गिरिराज जी की पूजा-अर्चना और दुग्धाभिषेक कर अपनी 21 किलोमीटर लंबी परिक्रमा शुरू कर रहे हैं। परिक्रमार्थियों को गर्मी से राहत देने के लिए मानसी गंगा पर फव्वारे भी लगाए गए हैं।

 
Govardhan Mudiya Purnima mela Begins Grand Arrangements for Nearly 20 Million Devotees
मुड़िया मेला - फोटो : अमर उजाला
9 सुपर जोन और 62 सेक्टर में बंटा मेला, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
योगी सरकार के सख्त निर्देशों पर पुलिस और प्रशासन ने श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। पूरे मेला क्षेत्र को 9 सुपर जोन, 21 जोन और 62 सेक्टर में बांटा गया है। किसी भी आकस्मिक परिस्थिति से निपटने के लिए हर सेक्टर में अधिकारियों के साथ पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। पूरे मेला क्षेत्र में चार हजार से अधिक पुलिसकर्मी मुस्तैद हैं और भीड़ नियंत्रण के लिए 150 बैरियर लगाए गए हैं। इसके अलावा, 6 स्थाई और 37 अस्थाई पुलिस चौकियां बनाई गई हैं।

 
Govardhan Mudiya Purnima mela Begins Grand Arrangements for Nearly 20 Million Devotees
मुड़िया मेला के चलते की गई सजावट - फोटो : अमर उजाला
सीसीटीवी से 24 घंटे निगरानी, पीए सिस्टम से मिल रही जानकारी
मेले की सुरक्षा और व्यवस्थाओं को पारदर्शी बनाने के लिए आधुनिक तकनीक का सहारा लिया जा रहा है। भीड़ पर लगातार नजर रखने के लिए 31 स्थानों पर वॉच टावर बनाए गए हैं और पूरे मेला क्षेत्र में 183 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इन कैमरों के जरिए कंट्रोल रूम से 24 घंटे निगरानी की जा रही है। इसके अतिरिक्त, श्रद्धालुओं को आवश्यक सूचनाएं, दिशा-निर्देश और यातायात संबंधी जानकारी देने के लिए 350 पब्लिक एड्रेस (पीए) सिस्टम स्थापित किए गए हैं। जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार लगातार व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Govardhan Mudiya Purnima mela Begins Grand Arrangements for Nearly 20 Million Devotees
मुड़िया मेले के प्रथम दिन लोगों का आगमन हुआ शुरू - फोटो : अमर उजाला
आवागमन की बेहतर सुविधा
श्रद्धालुओं के सुगम आवागमन को सुनिश्चित करने के लिए 61 स्थानों पर पार्किंग स्थल बनाए गए हैं। परिवहन की सुविधा के लिए रेलवे द्वारा 23 से 31 जुलाई तक 6 विशेष ट्रेनें चलाई जा रही हैं। साथ ही मथुरा जंक्शन पर आधा दर्जन ट्रेनों का अतिरिक्त ठहराव सुनिश्चित किया गया है और प्रमुख स्टेशनों पर अतिरिक्त टिकट काउंटर खोले गए हैं। उत्तर प्रदेश रोडवेज ने भी 1100 बसों का संचालन शुरू किया है, जिनमें 100 बसें आगरा में रिजर्व रखा गया है।

 
विज्ञापन
Govardhan Mudiya Purnima mela Begins Grand Arrangements for Nearly 20 Million Devotees
दंडवती परिक्रमा लगाते श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला
24 घंटे मिलेगी स्वास्थ्य सुविधा
स्वास्थ्य विभाग ने चिकित्सा व्यवस्था को लेकर व्यापक तैयारियां की हैं। गोवर्धन और आसपास के प्रमुख स्थलों पर 23 अस्थायी चिकित्सा केंद्रों पर 50 से अधिक टीमें तैनात की गई हैं, जो दो पालियों सुबह 8 से रात 8 और रात 8 से सुबह 8 में 24 घंटे स्वास्थ्य सेवाएं देंगी।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed