फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Nationwide Campaign Launched for Yamuna Water Rights Mission Rihaai to Begin on 25 July

UP: यमुना के जल अधिकार के लिए राष्ट्रव्यापी अभियान का ऐलान, 25 जुलाई से शुरू होगा 'मिशन रिहाई'

Fri, 24 Jul 2026 01:53 PM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: Dhirendra Singh Updated Fri, 24 Jul 2026 01:53 PM IST
सार

यमुना के न्यायोचित जल अधिकार और उत्तर प्रदेश के हिस्से का पानी दिलाने की मांग को लेकर 25 जुलाई से 'मिशन रिहाई' के तहत राष्ट्रव्यापी अभियान शुरू होगा। अभियान में 1008 दिवसीय उपवास-अनशन, जनजागरण और 10 लाख सहमति-पत्र जुटाने का लक्ष्य रखा गया है।

विज्ञापन
Nationwide Campaign Launched for Yamuna Water Rights Mission Rihaai to Begin on 25 July
यमुना - फोटो : mathura

विस्तार

हथिनीकुंड बैराज से उत्तर प्रदेश के हिस्से का यमुना जल दिलाने और यमुना के संवैधानिक अधिकार की मांग को लेकर संघर्ष को राष्ट्रव्यापी जनआंदोलन बनाने का निर्णय लिया गया है। छत्ता बाजार स्थित ठाकुर राधाकांत जी महाराज मंदिर परिसर में यमुना पुत्रों और यमुना भक्तों की बैठक में यह फैसला लिया गया।
विज्ञापन


बैठक में बताया गया कि वर्ष 1985 से चल रहे यमुना संरक्षण आंदोलन के 41वें वर्ष में ब्रजभक्त मंडल श्री मथुरापुरी के तत्वावधान में मां यमुना जल लाओ अभियान–संवैधानिक मिशन के अंतर्गत प्रोजेक्ट मां यमुना–मिशन रिहाई शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन


संस्थापक अध्यक्ष एवं यमुना पुत्र एडवोकेट मुकेश चतुर्वेदी ने कहा कि वर्ष 1994 में पांच राज्यों के बीच हुए यमुना जल बंटवारा समझौते (यमुना पंचाट) की अवधि वर्ष 2020 में समाप्त हो चुकी है। इसके बावजूद उत्तर प्रदेश के हिस्से के यमुना जल को लेकर अपेक्षित पहल नहीं हुई। उन्होंने कहा कि यह केवल नदी नहीं, बल्कि संवैधानिक अधिकार, पर्यावरण संरक्षण और भावी पीढ़ियों के भविष्य का विषय है। उन्होंने अभियान के तहत विश्व में पहली बार 1008 दिवसीय उपवास-अनशन का संकल्प लेने तथा देशभर से 10 लाख यमुना भक्तों और सनातनी श्रद्धालुओं के सहमति-पत्र जुटाने की घोषणा की। इसके लिए जनसंपर्क अभियान, पदयात्राएं और जनजागरण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


संस्था के सक्रिय सदस्य पं उपेंद्र चतुर्वेदी ने बताया कि 25 जुलाई को कात्यायनी घाट पर यमुना पूजन के साथ 1008 दिवसीय उपवास-अनशन के संकल्प एवं मिशन रिहाई–लड़ाई हक की अभियान का औपचारिक शुभारंभ होगा। बैठक में अनिल चतुर्वेदी, संजय चतुर्वेदी, योगेंद्र पाठक, राजेश चतुर्वेदी, रवि चतुर्वेदी, गणेश चतुर्वेदी, बनवारी लाल, श्याम शर्मा, दिनेश अग्रवाल, पप्पू सहित अनेक यमुना भक्त मौजूद रहे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed