{"_id":"6a6322ba50f42430020474ca","slug":"vrindavan-to-replace-invasive-trees-with-one-lakh-native-saplings-2026-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: वृंदावन में हरियाली का महाअभियान, चौड़े पत्तों की प्रजाति के लगेंगे एक लाख पौधे; सोलर से होगी सिंचाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: वृंदावन में हरियाली का महाअभियान, चौड़े पत्तों की प्रजाति के लगेंगे एक लाख पौधे; सोलर से होगी सिंचाई
Fri, 24 Jul 2026 02:00 PM IST
Dhirendra Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Fri, 24 Jul 2026 02:00 PM IST
सार
वृंदावन के दो आरक्षित वन क्षेत्रों में वन विभाग विलायती बबूल हटाकर एक लाख चौड़ी पत्ती वाले देशी पौधे लगाएगा। सिंचाई के लिए सोलर पैनल और सबमर्सिबल पंप लगाए जाएंगे, जिससे जैव विविधता को बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन
सुनरख ब्लॉक जहां बड़ी संख्या में पौधे लगने के साथ ही सौर ऊर्जा से सिंचाई होगी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वन विभाग वृंदावन के दो प्रवेश मार्गों पर स्थित दो वन ब्लॉकों में जूली फ्लोरा (विलायती बबूल) काे हटाकर एक लाख चौड़े पत्तों की प्रजाति के पौधे लगाएगा। इनकी सिंचाई के लिए सौर ऊर्जा का सहारा लिया जाएगा। आरक्षित वन क्षेत्र में सोलर पैनल और सबमर्सिबल पंप लगाए जाएंगे। वन क्षेत्राधिकारी के निर्देशन में पौधे लगाने और सिंचाई की व्यवस्था करने से पहले वन क्षेत्र को सुरक्षित किया जा रहा है।
ये भी पढ़ें - UP: हाईवे पर संभलकर करें सफर, इन इशोरों पर कार रोकने की नहीं करें गलती; ऐसे हुई कारोबारी संग बड़ी घटना
वन विभाग मथुरा मार्ग स्थित अहिल्यागंज आरक्षित वन क्षेत्र और छटीकरा मार्ग स्थित सुनरख आरक्षित वन क्षेत्र को सुरक्षित करने के साथ ही जैव विविधता के लिए बड़ा कदम उठाने जा रहे हैं। अहिल्यागंज वन क्षेत्र लगभग दस हेक्टेयर में फैला है। इसे सुरक्षित करने के लिए वन विभाग द्वारा तार फेंसिंग का कार्य किया जा रहा है। इसी प्रकार लगभग 119.6 एकड़ में फैले सुनरख आरक्षित वन क्षेत्र को भी चारों ओर से तार फेंसिंग के जरिए सुरक्षित किया जा रहा है। इसके साथ ही विभाग द्वारा जूली फ्लोरा के पेड़ों को हटाकर चौड़ी पत्ती वाले एक लाख पीपल, पाकड़, बरगद सहित आदि प्रजाति के पौधे लगाने का कार्य शुरू हो गया है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - मुड़िया पूर्णिमा मेला: गिरिराजजी की परिक्रमा के लिए आस्था का सैलाब,आस्था और भक्ति के अद्भुत संगम की तस्वीरें
बड़ी मात्रा में पौधों की उपलब्धता का जिम्मा अलीगढ़ की कार्यदायी संस्था को दिया है। इसका टेंडर सात रुपये प्रति पौधे की दर से हुआ है। वहीं पौधे प्रदेश के अन्य क्षेत्रों से भी लाए जा रहे हैं। रोपण कार्य में विभाग के छह कर्मचारियों को लगाया गया है। इन पौधों की सिंचाई के लिए वन विभाग प्रति पांच हेक्टेयर पर एक सोलर पैनल और सबमर्सिबल लगाने जा रहा है। इससे आरक्षित वनों में लगे पौधों की निर्बाध रूप से सिंचाई हो सकेगी। इस कार्य की मॉनिटरिंग के लिए वन क्षेत्र में वन क्षेत्राधिकारी का कार्यालय भी बनाया गया है। वन क्षेत्राधिकारी विपिन मिश्रा ने बताया कि सौर ऊर्जा से सबमर्सिबल पंप चलाकर पेड़ों की सिंचाई की जाएगी।
ये भी पढ़ें - UP: गुरु पूर्णिमा पर नहीं मिलेगी शराब, जिलाधिकारी ने जारी किए आदेश; 24 घंटे तक रहेगा ड्राई डे