{"_id":"6a622a7f619e69abbe0730b0","slug":"dry-day-announced-for-mudiya-purnima-mela-liquor-and-model-shop-to-remain-closed-for-24-hours-2026-07-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: गुरु पूर्णिमा पर नहीं मिलेगी शराब, जिलाधिकारी ने जारी किए आदेश; 24 घंटे तक रहेगा ड्राई डे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: गुरु पूर्णिमा पर नहीं मिलेगी शराब, जिलाधिकारी ने जारी किए आदेश; 24 घंटे तक रहेगा ड्राई डे
Thu, 23 Jul 2026 08:39 PM IST
Dhirendra Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Thu, 23 Jul 2026 08:39 PM IST
सार
विश्व प्रसिद्ध मुड़िया पूर्णिमा मेले में सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन ने 24 घंटे का ड्राई डे घोषित किया है। निर्धारित अवधि में गोवर्धन व राधाकुंड क्षेत्र की सभी शराब, भांग और मॉडल शॉप पूरी तरह बंद रहेंगी।
विज्ञापन
गुरु पूर्णिमा पर नहीं मिलेगी शराब
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विश्व प्रसिद्ध मुड़िया पूर्णिमा मेला के दौरान लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन ने कानून-व्यवस्था एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। डीएम चंद्र प्रकाश सिंह ने गोवर्धन एवं राधाकुंड नगर पंचायत के सीमावर्ती क्षेत्रों में संचालित सभी संबंधित आबकारी दुकानों को 24 घंटे तक पूर्णत : बंद रखने के आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन
जारी आदेश के अनुसार, संबंधित क्षेत्र की सभी देशी मदिरा, कम्पोजिट, भांग की दुकानें तथा गोवर्धन स्थित मॉडल शॉप 28 जुलाई की शाम पांच बजे से 29 जुलाई की शाम पांच बजे तक बंद रहेंगी। आदेश के तहत देशी मदिरा की गोवर्धन नं.-1, गोवर्धन डीग रोड, सकीतरा एवं राधाकुंड तिराहा स्थित दुकानें बंद रहेंगी। इसके अलावा कंपोजिट दुकानों में सकीतरा, गोवर्धन डीग रोड, राधाकुंड तिराहा तथा सौंख रोड गोवर्धन की दुकानें भी बंद रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
भांग की दुकानों में सकीतरा, जतीपुरा, सौंख रोड गोवर्धन और राधाकुंड स्थित दुकानों को भी निर्धारित अवधि तक बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं गोवर्धन स्थित मॉडल शॉप भी बंद रहेगी। जिला प्रशासन ने सभी अनुज्ञापियों (लाइसेंसधारकों) को आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही स्पष्ट किया गया है कि बंदी की अवधि के लिए किसी भी लाइसेंसधारक को किसी प्रकार का प्रतिकर अथवा मुआवजा देय नहीं होगा।
गोवर्धन में 25 एंबुलेंस और 8 मोबाइल टीमें तैनात
मुड़िया पूर्णिमा मेले के शुभारंभ के साथ ही गोवर्धन में लाखों श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं। मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए विभाग की ओर से विशेष इंतजाम किए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने मेला क्षेत्र में स्वास्थ्य शिविर, मोबाइल मेडिकल टीम, एंबुलेंस और मरीजों के लिए अतिरिक्त बेड की व्यवस्था की है। किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए चिकित्सा टीमों को अलर्ट मोड पर रखा गया है। गोवर्धन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. नेहा चौधरी ने बताया कि मुड़िया मेला को ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य विभाग द्वारा व्यापक व्यवस्थाएं की गई हैं।

मेले के दौरान 8 मोबाइल मेडिकल टीमें लगातार क्षेत्र में भ्रमण कर श्रद्धालुओं को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराएंगी। इसके साथ ही 25 एंबुलेंस को तैनात किया गया है, जो जरूरत पड़ने पर मरीजों को तत्काल अस्पताल पहुंचाने का कार्य करेंगी। उन्होंने बताया कि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं के उपचार के लिए 50 बेड की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा चिकित्सा केंद्रों पर आवश्यक दवाइयों और स्वास्थ्य कर्मियों की तैनाती भी की गई है। उन्होंने कहा कि मेले के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीमें लगातार निगरानी रखेंगी, जिससे किसी भी आपात स्थिति में श्रद्धालुओं को तुरंत चिकित्सा सुविधा मिल सके।