{"_id":"6a60724f7f84d6f70a06f022","slug":"wife-lover-and-his-brother-sentenced-to-life-imprisonment-for-husband-s-murder-2026-07-22","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कातिल पत्नी को उम्रकैद: पति को तड़पा-तड़पा कर मारा, फिर बोरे में बंद कर फेंकी लाश; बेटी की गवाही ने दिलाई सजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कातिल पत्नी को उम्रकैद: पति को तड़पा-तड़पा कर मारा, फिर बोरे में बंद कर फेंकी लाश; बेटी की गवाही ने दिलाई सजा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Wed, 22 Jul 2026 02:41 PM IST
सार
आगरा में पति की हत्या कर शव बोरे में फेंकने के मामले में अदालत ने मृतक की पत्नी, उसके प्रेमी और प्रेमी के भाई को उम्रकैद की सजा सुनाई है। मामले में मृतक की बेटी की गवाही सबसे अहम साबित हुई।
विज्ञापन
1 of 5
मृतक पति और पत्नी ( फाइल फोटो)
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पति हत्या कर शव बोरे में बंद कर फेंकने के मामले में अदालत ने मृतक की पत्नी, उसके प्रेमी और प्रेमी के भाई सहित तीन आरोपियों को दोषी पाया। विशेष न्यायाधीश एससी एसटी एक्ट शिव कुमार ने तीनों को आजीवन कारावास के साथ 1.10-1.10 लाख रुपये के जुर्माने की सजा सुना दी। आरोपियों को सजा दिलाने में मृतक की पुत्री की गवाही अहम रही।
थाना ताजगंज में दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, सिद्धार्थ नगर गोबर चौकी निवासी सुरेश चंद ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि 8 जून 2021 को सुबह 8 बजे उनके फोन पर एक कॉल आया। कॉल करने वाले ने कहा कि आपके बेटे नरेश कुमार की हत्या कर दी गई है। वह परिजन संग नगला कली पुष्पांजलि होम्स स्थित बेटे के घर पहुंचे। देखा तो घर पीछे खाली प्लॉट में बेटे नरेश का शव बोरे में बंधा हुआ था। उन्होंने बेटे की बहू प्रेमिता उर्फ प्रमिता पर शक जताया था।
पुलिस विवेचना में थाना शिकोहाबाद क्षेत्र के नगला केवल निवासी प्रमिता के प्रेमी रविकांत राजपूत और उसके भाई शशिकांत राजपूत का नाम सामने आया। पुलिस ने हत्या व अन्य धाराओं के साथ इन पर एससी-एसटी की धारा बढ़ाई। अभियोजन पक्ष की तरफ से अदालत में 10 गवाह पेश किए गए। गवाहों में मृतक की पुत्री की गवाही अहम रही।
3 of 5
घटना स्थल का फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पति की हत्या के दौरान कमरे में बंद कर दिए थे तीनों बच्चे
मृतक की पुत्री लवली ने अदालत को बताया कि हम तीन भाई-बहन है। घटना वाले दिन मेरे मम्मी-पापा घर पर थे। दोनों झगड़ा हो रहा था। मम्मी ने मोबाइल फोन देकर, हमें कमरे में बंद कर दिया और पीने के लिए कोल्डड्रिंक दे दी। कमरे की बाहर से गेट की कुंदी बंद कर दीं। तब उन्हें लड़ाई-झगडा व मारपीट की आवाज सुनाई दे रही थी। डर के मारे हम भाई-बहन चुपचाप सो गए।
रात लगभग 3 बजे मेरी नींद खुली, मैंने कुंडी खुलवाई तो मम्मी ने डांट दिया और कहा चुपचाप सो जा। फिर थोड़ी देर बाद मम्मी ने दरवाजा खोल दिया, जब मैं बाहर निकली तो बैड पर खून के धब्बे थे। मम्मी रात को नहा रही थीं। दीवार पर नाखून के निशान थे और दीवार पर खून भी लगा था। हमने डरते-डरते पापा के बारे में पूछा, क्योंकि पापा घर में दिख नहीं रहे थे, तभी मम्मी ने कहा छत पर सो रहे होंगे और छत पर दिखाने ले गई।
विज्ञापन
5 of 5
पुलिस हिरासत में पत्नी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पापा छत पर भी नहीं थे। सुबह पता चला कि घर के पीछे पापा का शव मिला। मुझे पूरा विश्वास है कि मेरी मम्मी ने कुछ लोगों के साथ मिलकर मेरे पापा की हत्या कर दी। हम लोगों के कमरे में बंद होने के बाद रविकांत और शशिकांत अंकल भी घर आए थे। वह लोग पहले से आते-जाते रहते थे। इस वजह से उनकी आवाज पहचान ली।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।