{"_id":"6a6088b34d4f64d4440bdf6e","slug":"grandmother-and-two-year-old-grandson-killed-as-wall-collapses-in-firozabad-2026-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिरोजाबाद में दर्दनाक हादसा: दादी के साथ खेल रहा था मासूम, भरभराकर गिरी दीवार; चली गई दोनों की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिरोजाबाद में दर्दनाक हादसा: दादी के साथ खेल रहा था मासूम, भरभराकर गिरी दीवार; चली गई दोनों की जान
Wed, 22 Jul 2026 02:39 PM IST
Dhirendra Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: Dhirendra Singh
Updated Wed, 22 Jul 2026 02:39 PM IST
सार
फिरोजाबाद के जसराना क्षेत्र के नगला मधु गांव में बुधवार सुबह घर के बाहर बैठे दो वर्षीय कार्तिक और उसकी 56 वर्षीय दादी सोमवती पर अचानक दीवार गिर गई। हादसे में दोनों की मौत हो गई।
विज्ञापन
मृतक दादी और नाती का फाइल फोटो, गिरी हुई दीवार
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले के जसराना थाना क्षेत्र के गांव नगला मधु में सुबह-सुबह दर्दनाक हादसे में दादी और नाती की मौत हो गई। घर की दीवार अचानक से गिर गई। दीवार के मलबे में दादी के साथ खेल रहा मासूम भी दब गया। दोनों को जब तक बाहर निकाला गया, तब तक बहुत देर हो गई।
जसराना थाना क्षेत्र के गांव नगला मधु में ये हादसा हुआ। बताया गया है कि मासूम कार्तिक अपनी दादी के साथ खेल रहा था। इसी दौरान घर की दीवार अचानक से गिर गई। दीवार के मलबे में वे दोनों दब गए। हादसे के बाद चीख पुकार मच गई। ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई। दोनों को मलबे से बाहर निकालने का काम शुरू कर दिया गया।