फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra’s Sakshi Yadav Selected for Delhi’s HOPS Club in U-17 Indian Women’s Youth League

UP: फुटबॉल में आगरा की बेटी का कमाल, अंडर-17 इंडियन यूथ लीग में बनाई जगह; हॉप्स क्लब से दिखाएंगी दम

Wed, 22 Jul 2026 11:53 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Wed, 22 Jul 2026 11:53 AM IST
सार

आगरा की प्रतिभाशाली फुटबॉल खिलाड़ी साक्षी यादव को अंडर-17 इंडियन महिला यूथ लीग में खेलने का मौका मिला है। दिल्ली के हॉप्स क्लब से जुड़ने के बाद वह राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी।

विज्ञापन
Agra’s Sakshi Yadav Selected for Delhi’s HOPS Club in U-17 Indian Women’s Youth League
फुटबॉल खिलाड़ी साक्षी यादव - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा की उभरती फुटबाल खिलाड़ी साक्षी यादव का चयन अंडर-17 इंडियन महिला यूथ लीग के लिए दिल्ली के हॉप्स क्लब में हुआ है। आगरा रीजन फुटबाल एसोसिएशन के अध्यक्ष बिल्लू चौहान ने बताया कि साक्षी अब प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में हॉप्स क्लब का प्रतिनिधित्व करेंगी। हाल ही में हॉप्स क्लब ने इंडियन महिला लीग-द्वितीय का खिताब अपने नाम किया है। टीम के मुख्य प्रशिक्षक रवि कुमार पूनिया हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  UP: यूपी को एक और नए हाईवे की सौगात, आगरा से एटा तक बनेगा NH-321G; जानें किन-किन क्षेत्रों से गुजरेगा
विज्ञापन



 

साक्षी यादव वर्तमान में उत्तर प्रदेश की ओर से तीन राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में खेल चुकी हैं। उन्होंने वर्ष 2023-24 में बेलगाम (कर्नाटक), वर्ष 2024-25 में कर्नाटक व नागालैंड में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया। नागालैंड में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश की टीम ने रजत पदक भी जीता था। साक्षी यादव आर्मी पब्लिक स्कूल में कक्षा 11 की छात्रा हैं। उनके चयन पर उत्तर प्रदेश फुटबाल संघ के महासचिव मोहम्मद शाहिद ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

ये भी पढ़ें -  UP: भाजपा पार्षद के घर पुलिस ने दी दबिश, छत कूदकर भाग गए वो; डीसीपी सिटी ने बताई अलग ही कहानी


 

इस दौरान जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष हरी सिंह यादव, आदित्य चौहान, राष्ट्रीय खिलाड़ी अक्षय सिंह, मनोहर सिंह चाहर, योगेश वर्मा, अर्चना कुमारी, उर्वशी सिकरवार, यशोदा, रजनी कुमारी, श्रुति जादौन ने साक्षी को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

ये भी पढ़ें -   UP: आगरा में अवैध कॉलोनी पर चला बुलडोजर, बिना नक्शे के निर्माण पर लगी सील; एडीए ने की बड़ी कार्रवाई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed