{"_id":"6a604e1c1062de6eee09c8c9","slug":"court-to-hear-protest-petition-in-student-death-case-on-august-11-2026-07-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: 'सॉरी, रियली एम आई एन कावर्ड', 12वीं की छात्र ऋषभ की मौत का न खुला सका राज; चार साल बाद फिर गरमाया मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: 'सॉरी, रियली एम आई एन कावर्ड', 12वीं की छात्र ऋषभ की मौत का न खुला सका राज; चार साल बाद फिर गरमाया मामला
Wed, 22 Jul 2026 11:09 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Wed, 22 Jul 2026 11:09 AM IST
सार
डॉ. बीआर आंबेडकर आईएएस/पीसीएस प्रशिक्षण केंद्र के हॉस्टल परिसर में छात्र ऋषभ मिठास की मौत के मामले में उसके पिता ने पुलिस की एफआर के खिलाफ अदालत में प्रोटेस्ट पिटीशन दायर की है। अदालत ने मामले की अगली सुनवाई के लिए 11 अगस्त की तारीख तय की है।
विज्ञापन
छात्र ऋषभ मिठास
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
समाज कल्याण विभाग के डॉ. बीआर आंबेडकर आईएएस/पीसीएस परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण केंद्र के हॉस्टल में मिले 12वीं के छात्र ऋषभ मिठास के मामले में थाना न्यू आगरा पुलिस ने एफआर लगा दी। छात्र के पिता ने एफआर के विरुद्ध प्रोटेस्ट पिटीशन दायर किया। सीजेएम शारिब अली ने सुनवाई के लिए 11 अगस्त की तारीख तय कर दी।
विज्ञापन
हरीपर्वत थाना क्षेत्र के गांधीनगर निवासी ब्रह्मदत्त मिठास ने अदालत में एफआर के विरुद्ध प्रोटेस्ट पिटीशन दायर कर आरोप लगाया कि पुत्र ऋषभ यूनिवर्सिटी मॉडल स्कूल खंदारी कैंपस में 12वीं कक्षा का छात्र था। 23 मार्च, 2022 की सुबह 9:50 बजे उन्होंने पुत्र को स्कूल छोड़ा। 11:15 बजे सौरभ नाम के व्यक्ति ने फोन कर तुरंत इमरजेंसी पहुंचने को बोला। वह परिजन संग मौके पर पहुंचे तो देखा पुत्र की मौत हो चुकी थी। इस तथ्य को स्कूल स्टाफ ने छुपाया।
ये भी पढ़ें - Mudiya Mela 2026: मुड़िया मेला पर 24 से 31 जुलाई तक चलेंगी स्पेशल ट्रेन, रेलवे ने कोच भी बढ़ाए
ये भी पढ़ें - Mudiya Mela 2026: मुड़िया मेला पर 24 से 31 जुलाई तक चलेंगी स्पेशल ट्रेन, रेलवे ने कोच भी बढ़ाए
उनके पुत्र ने स्कूल में कोई अप्रत्याशित घटना देख ली थी। इस कारण योजनाबद्ध तरीके से उसके सिर में चोट पहुंचाकर हत्या कर दी। उसे दुर्घटना का रूप दे दिया। स्कूल प्रबंधन से मिलीभगत कर थाना न्यू आगरा पुलिस ने मामले में एफआर लगा अदालत में प्रेषित कर दी, जबकि ऋषभ मिठास का शव खंदारी सर्विस रोड स्थित डॉ. आंबेडकर आईएएस/पीसीएस परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण केंद्र के हॉस्टल परिसर में मिला था। इसके बराबर में यूनिवर्सिटी मॉडल स्कूल है। शव भूतल पर हॉस्टल और कोचिंग के भवन के बीच रास्ते पर पड़ा था, जबकि उसका बैग कोचिंग भवन की तीसरी मंजिल पर था। उसके सिर में चोट लगी थी। शरीर पर अन्य जगह कोई चोट नहीं थी।
ये भी पढ़ें - UP: पथवारी मंदिर में रात ढाई बजे अचानक बजने लगा घंटा, दौड़े-दौड़े पहुंचे लोगों को दिखा ऐसा दृश्य; रह गए सन्न
ये भी पढ़ें - UP: पथवारी मंदिर में रात ढाई बजे अचानक बजने लगा घंटा, दौड़े-दौड़े पहुंचे लोगों को दिखा ऐसा दृश्य; रह गए सन्न
नोट बुक में लिखे मिले थे ये शब्द
पुलिस के अनुसार ऋषभ के बैग में उसकी एक नोटबुक मिली। इसमें काले पेन से अंग्रेजी में लिखा था कि सॉरी रियली एम आई एन कावर्ड। यानि माफ करना मैं सच में कायर हूं। एक काला पेन भी मिला था।
ये भी पढ़ें - होटल में दरिंदगी: 17 वर्षीय लड़की को संग ले गया युवक, तीन दिन तक किया गंदा काम; आपबीती सुनाते रो पड़ी वो
पुलिस के अनुसार ऋषभ के बैग में उसकी एक नोटबुक मिली। इसमें काले पेन से अंग्रेजी में लिखा था कि सॉरी रियली एम आई एन कावर्ड। यानि माफ करना मैं सच में कायर हूं। एक काला पेन भी मिला था।
ये भी पढ़ें - होटल में दरिंदगी: 17 वर्षीय लड़की को संग ले गया युवक, तीन दिन तक किया गंदा काम; आपबीती सुनाते रो पड़ी वो