ESIC Vacancy 2026: फैकल्टी, सीनियर रेजिडेंट समेत 122 पदों पर भर्ती, क्या है आवेदन के लिए योग्यता? ऐसे होगा चयन
ESIC Recruitment 2026: कर्मचारी राज्य बीमा निगम ने सीनियर रेजिडेंट, प्रोफेसर समेत विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 122 रिक्त पदों को भरा जाएगा। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 3 अगस्त 2026 को आयोजित होने वाले वॉक-इन इंटरव्यू में शामिल हो सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ESIC Recruitment 2026: कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) भुवनेश्वर ने प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर, असिस्टेंट प्रोफेसर, सीनियर रेजिडेंट और मेडिकल ऑफिसर पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 122 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। अधिसूचना 24 जुलाई 2026 को ESIC की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की गई थी।
इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास संबंधित पद के अनुसार आवश्यक मेडिकल योग्यता होनी चाहिए। फैकल्टी पदों के लिए राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (NMC) के नियमों के अनुसार योग्यता जरूरी है, जबकि मेडिकल ऑफिसर पद के लिए मान्यता प्राप्त MBBS डिग्री होनी चाहिए। भर्ती के लिए कोई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया नहीं है। पात्र उम्मीदवार निर्धारित आवेदन पत्र भरकर 3 अगस्त 2026 (फैकल्टी पद) और 5 अगस्त 2026 (सीनियर रेजिडेंट एवं मेडिकल ऑफिसर पद) को वॉक-इन इंटरव्यू में शामिल हो सकते हैं।
| विवरण | तिथि |
|---|---|
| अधिसूचना जारी होने की तिथि | 24 जुलाई 2026 |
| प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर पदों के लिए वॉक-इन इंटरव्यू | 3 अगस्त 2026 (सोमवार) |
| सीनियर रेजिडेंट और मेडिकल ऑफिसर पदों के लिए वॉक-in इंटरव्यू | 5 अगस्त 2026 (बुधवार) |
| रिपोर्टिंग समय | सुबह 9:00 बजे से 10:00 बजे तक |
| आयु की गणना की तिथि | 31 जुलाई 2026 |
क्या होनी चाहिए शैक्षणिक योग्यता ?
टीचिंग फैकल्टी (प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर) पदों के लिए उम्मीदवारों के पास राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (NMC) के नवीनतम नियमों के अनुसार निर्धारित शैक्षणिक योग्यता और अनुभव होना चाहिए। संबंधित विषय में मेडिकल डिग्री और आवश्यक शिक्षण अनुभव रखने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
मेडिकल ऑफिसर पद के लिए उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त संस्थान से MBBS डिग्री होनी चाहिए। साथ ही अनिवार्य इंटर्नशिप पूरी होना जरूरी है। सभी उम्मीदवारों के पास राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (NMC) या राज्य चिकित्सा परिषद में वैध मेडिकल रजिस्ट्रेशन होना चाहिए।
| पद का नाम | वेतन / पारिश्रमिक |
|---|---|
| प्रोफेसर | 1,23,100 प्रति माह का निश्चित मूल वेतन (लेवल-13) + अन्य भत्ते |
| सह-प्राध्यापक (Associate Professor) | 78,800 प्रति माह का निश्चित मूल वेतन (लेवल-12) + अन्य भत्ते |
| सहायक प्रोफेसर | 67,700 प्रति माह का निश्चित मूल वेतन (लेवल-11) + अन्य भत्ते |
| वरिष्ठ निवासी (Senior Resident) | 67,700 प्रति माह का निश्चित मूल वेतन (लेवल-11) + अन्य भत्ते |
| चिकित्सा अधिकारी (Medical Officer) | 56,100 प्रति माह का निश्चित मूल वेतन (लेवल-10) + अन्य भत्ते |
इतना लगेगा आवेदन शुल्क
ईएसआईसी भुवनेश्वर भर्ती 2026 के लिए आवेदन शुल्क अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), नियमित ईएसआई कर्मचारी, महिला उम्मीदवारों, पूर्व सैनिकों तथा दिव्यांग (PwBD) उम्मीदवारों के लिए पूरी तरह निःशुल्क रखा गया है। वहीं, अन्य सभी श्रेणियों के अभ्यर्थियों को ₹500 आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। शुल्क का भुगतान भुवनेश्वर में देय "ईएसआई फंड खाता संख्या-1" के पक्ष में डिमांड ड्राफ्ट (Demand Draft) के माध्यम से किया जाएगा।
इन दस्तावोजों का होगी जरूरत
- 10वीं की मार्कशीट या प्रमाण पत्र (जन्म तिथि के प्रमाण के लिए)
- एमबीबीएस की सभी मार्कशीट और डिग्री प्रमाण पत्र
- एमडी/एमएस/डीएनबी की मार्कशीट और डिग्री प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- जाति प्रमाण पत्र (एससी/एसटी/ओबीसी), ईडब्ल्यूएस या दिव्यांग प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- वैध मेडिकल रजिस्ट्रेशन प्रमाण पत्र
- अनुभव प्रमाण पत्र (यदि हो)
- रिसर्च पेपर या प्रकाशन का प्रमाण (यदि हो)
- हाल ही की पासपोर्ट साइज फोटो
- आधार कार्ड
- वर्तमान या पूर्व संस्थान से एनओसी (यदि नौकरी कर रहे हों)
- बायोमेडिकल रिसर्च कोर्स का प्रमाण पत्र (यदि हो)
- मेडिकल एजुकेशन वर्कशॉप का प्रमाण पत्र (यदि हो)
कैसे होगी चयन प्रक्रिया?
ESIC भुवनेश्वर भर्ती 2026 में उम्मीदवारों का चयन उनकी शैक्षणिक योग्यता और साक्षात्कार (Interview) में प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा। इसके लिए एक चयन बोर्ड उम्मीदवारों का इंटरव्यू लेगा और उसी के आधार पर अंतिम चयन सूची तैयार की जाएगी।
भर्ती का रिजल्ट केवल ESIC की आधिकारिक वेबसाइट के भर्ती (Recruitment) सेक्शन में जारी किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को नियुक्ति का प्रस्ताव ईमेल के माध्यम से भेजा जाएगा।
कैसे करें आवेदन?
- सबसे पहले भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन ध्यान से पढ़ें और अपनी पात्रता जांच लें।
- आवेदन पत्र (Application Form) को निर्धारित प्रारूप में डाउनलोड करें और सभी जानकारी सही-सही भरें।
- मांगे गए सभी जरूरी दस्तावेजों की स्व-प्रमाणित (Self-Attested) प्रतियां तैयार रखें।
- यदि आवेदन शुल्क लागू है, तो निर्धारित राशि का डिमांड ड्राफ्ट बनवाएं।
- भरा हुआ आवेदन पत्र, दस्तावेज और डिमांड ड्राफ्ट लेकर निर्धारित तिथि और समय पर साक्षात्कार (वॉक-इन इंटरव्यू) स्थल पर पहुंचें।
- दस्तावेज सत्यापन के लिए सभी मूल (Original) प्रमाण पत्र भी साथ लेकर जाएं।
- सत्यापन के बाद पात्र उम्मीदवारों को इंटरव्यू में शामिल होने की अनुमति दी जाएगी।