फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   HAL Recruitment 2026: Apply for 120 Design Trainee and Management Trainee Posts

HAL Vacancy 2026: मैनेजमेंट और डिजाइन ट्रेनी के 120 पदों पर निकली वैकेंसी, जानें कौन कर सकता है आवेदन

Wed, 29 Jul 2026 05:55 PM IST
Shahin Praveen जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Shahin Praveen Updated Wed, 29 Jul 2026 05:55 PM IST
सार

HAL Recruitment 2026: हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड ने मैनेजमेंट ट्रेनी और डिजाइन ट्रेनी के 120 पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 14 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन से पहले उम्मीदवार पात्रता और अन्य जरूरी शर्तों की जांच कर लें।

विज्ञापन
HAL Recruitment 2026: Apply for 120 Design Trainee and Management Trainee Posts
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Freepik

विस्तार

HAL Recruitment 2026: हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) ने डिजाइन ट्रेनी (DT) और मैनेजमेंट ट्रेनी (MT) पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। इस भर्ती के तहत विभिन्न इंजीनियरिंग विषयों में कुल 120 पद भरे जाएंगे।

विज्ञापन


इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 29 जुलाई 2026 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया दोपहर 2 बजे शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार 14 अगस्त 2026 को दोपहर 2 बजे तक अपना आवेदन जमा कर सकेंगे।

विज्ञापन

क्या है आवेदन के लिए पात्रता?

  • उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से इंजीनियरिंग/टेक्नोलॉजी में स्नातक डिग्री होनी चाहिए।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • डिग्री नियमित (Full-time) कोर्स के माध्यम से प्राप्त की गई होनी चाहिए।
  • उम्मीदवार की डिग्री आवेदन किए गए पद से संबंधित इंजीनियरिंग शाखा में होनी चाहिए।
  • 10+2+4 प्रणाली या लेटरल एंट्री के लिए 10+3+3 प्रणाली के तहत पूरी की गई डिग्री मान्य होगी।
  • इंजीनियरिंग डिग्री के साथ संबंधित डिप्लोमा या अधिसूचित विषय में 5 वर्षीय इंटीग्रेटेड डिग्री वाले उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं।
  • अंशकालिक (Part-time), डिस्टेंस लर्निंग, पत्राचार या ऑनलाइन कोर्स से प्राप्त डिग्री मान्य नहीं होगी।

HAL Design Trainee Recruitment 2026: देखें डिजाइन ट्रेनी के लिए रिक्तियां

विषय/अनुशासन एससी एसटी ओबीसी (NCL) ईडब्ल्यूएस सामान्य (UR) कुल पद
वैमानिकी (Aeronautical) 1 - 1 - 2 4
इलेक्ट्रिकल (Electrical) 1 1 3 1 1 7
इलेक्ट्रॉनिक्स (Electronics) 3 3 5 2 7 20
इंस्ट्रूमेंटेशन (Instrumentation) 1 - 1 - 1 3
मैकेनिकल (Mechanical) 2 2 6 3 9 22
कंप्यूटर साइंस (Computer Science) - - 1 - 2 3
मेटलर्जी (Metallurgy) - - - - 1 1
कुल 8 6 17 6 23 60

HAL Management Trainee Recruitment 2026: मैनेजमेंट ट्रेनी के लिए कितना पद?

विषय/अनुशासन एससी एसटी ओबीसी (NCL) ईडब्ल्यूएस सामान्य (UR) कुल पद
इलेक्ट्रिकल (Electrical) 1 1 2 1 6 11
इलेक्ट्रॉनिक्स (Electronics) 2 1 4 1 4 12
मैकेनिकल (Mechanical) 5 4 8 3 7 27
कंप्यूटर साइंस (Computer Science) 1 - - - - 1
मेटलर्जी (Metallurgy) - - 1 - 1 2
प्रोडक्शन (Production) 1 1 1 1 1 5
सिविल (Civil) - - 1 - 1 2
कुल 10 7 17 6 20 60

 

HAL Recruitment 2026: ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

  • सबसे पहले HAL की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर Career/Recruitment Section में जाएं।
  • HAL Design Trainee/Management Trainee Recruitment 2026 के आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
  • अब अपना रजिस्ट्रेशन करें और मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
  • आवेदन फॉर्म में अपनी व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता और अन्य विवरण भरें।
  • आवश्यक दस्तावेज जैसे फोटो, हस्ताक्षर और शैक्षणिक प्रमाणपत्र अपलोड करें।
  • आवेदन शुल्क (यदि लागू हो) का भुगतान करें।
  • फॉर्म को सबमिट करने से पहले सभी जानकारियों को ध्यान से जांच लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed