फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Rail Wheel Factory Sports Quota Recruitment 2026: Apply for 15 Railway Posts, Last Date August 24

RWF Sports Quota: रेल व्हील फैक्ट्री में खिलाड़ियों के लिए भर्ती, हॉकी-क्रिकेट समेत कई खेलों के लिए वैकेंसी

Tue, 28 Jul 2026 03:26 PM IST
Akash Kumar जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Akash Kumar Updated Tue, 28 Jul 2026 03:26 PM IST
सार

RWF Sports Quota Recruitment 2026: रेल व्हील फैक्ट्री, बंगलूरू ने स्पोर्ट्स कोटा के तहत 15 पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन 24 अगस्त 2026 तक ऑफलाइन किए जा सकते हैं। 10वीं, 12वीं या आईटीआई पास योग्य खिलाड़ी आवेदन कर सकते हैं। चयन ट्रायल और खेल उपलब्धियों के आधार पर होगा।
 

विज्ञापन
Rail Wheel Factory Sports Quota Recruitment 2026: Apply for 15 Railway Posts, Last Date August 24
RWF Sports Quota Recruitment 2026 - फोटो : AI Generated

विस्तार

Rail Wheel Factory Sports Quota Recruitment 2026: रेल मंत्रालय के अधीन रेल व्हील फैक्ट्री (RWF), येलहंका, बंगलूरू ने स्पोर्ट्स कोटा भर्ती शुरू की है। इस भर्ती के जरिए बैडमिंटन, टेबल टेनिस, क्रिकेट, हॉकी, फुटबॉल और कबड्डी जैसे खेलों के खिलाड़ियों की भर्ती की जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार 24 अगस्त 2026 तक ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन

नोट कर लें सभी महत्वपूर्ण तारीखें

कार्यक्रम तिथि
नोटिफिकेशन जारी 25 जुलाई 2026
आवेदन की अंतिम तिथि 24 अगस्त 2026 (शाम 5 बजे)
पूर्वोत्तर एवं विशेष क्षेत्रों के लिए अंतिम तिथि 31 अगस्त 2026
ट्रायल (संभावित) 6 से 8 अक्तूबर 2026
विज्ञापन
विज्ञापन

कुल कितने पद हैं?

इस भर्ती अभियान के तहत 15 पद भरे जाएंगे। खेलों के मुताबिक वैकेंसी इस प्रकार हैं:

लेवल-2 (ग्रेड पे 1900) - 10 पद

  • बैडमिंटन (पुरुष) - 2
  • बैडमिंटन (महिला) - 2
  • टेबल टेनिस (पुरुष) - 2
  • टेबल टेनिस (महिला) - 2
  • क्रिकेट (पुरुष, बल्लेबाज) - 1
  • हॉकी (पुरुष, मिड फील्डर) - 1


लेवल-1 (ग्रेड पे 1800) - 5 पद

  • हॉकी (पुरुष, फॉरवर्ड) - 1
  • फुटबॉल (पुरुष, डिफेंडर) - 2
  • कबड्डी (पुरुष, लेफ्ट रेडर) - 1
  • कबड्डी (पुरुष, ऑलराउंडर) - 1


रेलवे प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि आवश्यकता के अनुसार रिक्तियों की संख्या में बदलाव किया जा सकता है।

विज्ञापन

कौन कर सकता है आवेदन?

शैक्षणिक योग्यता पद के अनुसार अलग-अलग तय की गई है।

  • लेवल-2 (टेक्नीशियन ग्रेड-III): 10वीं के साथ आईटीआई या एनसीवीटी का नेशनल अप्रेंटिसशिप सर्टिफिकेट (NAC)
  • जूनियर क्लर्क/अकाउंट्स क्लर्क: 12वीं पास
  • लेवल-1 के पद: 10वीं, आईटीआई या एनसीवीटी का एनएसी

आयु सीमा क्या तय की गई है?

  • न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
  • अधिकतम आयु: 25 वर्ष


आयु की गणना 1 जनवरी 2027 के आधार पर की जाएगी। इस भर्ती में आयु सीमा में किसी भी श्रेणी को छूट नहीं मिलेगी।

चयन कैसे होगा?

भर्ती में कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी। चयन प्रक्रिया में शामिल होंगे:

  • दस्तावेज सत्यापन
  • खेल ट्रायल
  • खेल उपलब्धियों का मूल्यांकन
  • शैक्षणिक योग्यता का आकलन


इन सभी चरणों के लिए कुल 100 अंक निर्धारित हैं। लेवल-2 के लिए न्यूनतम 65 अंक और लेवल-1 के लिए 60 अंक लाना आवश्यक होगा।

  • ट्रायल एवं खेल कौशल - 40 अंक
  • खेल उपलब्धियां - 50 अंक
  • शैक्षणिक योग्यता - 10 अंक

वेतन कितना मिलेगा?

चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति लेवल-2 (ग्रेड पे 1900) और लेवल-1 (ग्रेड पे 1800) के पदों पर होगी। वेतन सातवें वेतन आयोग के अनुसार संबंधित पे-लेवल के न्यूनतम मूल वेतन से शुरू होगा। इसके साथ रेलवे के नियमानुसार अन्य भत्ते भी मिलेंगे।

आवेदन शुल्क कितना है?

श्रेणी शुल्क
सामान्य/ओबीसी 500 रुपये
एससी/एसटी, पूर्व सैनिक, अल्पसंख्यक, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग 250 रुपये

आवेदन कैसे करें?

  • रेल व्हील फैक्ट्री की आधिकारिक वेबसाइट से आवेदन पत्र डाउनलोड करें।
  • आवेदन पत्र भरकर आवश्यक दस्तावेज और शुल्क संलग्न करें।
  • लिफाफे पर भर्ती का विवरण लिखें।
  • आवेदन डाक या ड्रॉप बॉक्स के माध्यम से रेल व्हील फैक्ट्री, येलहंका, बेंगलुरु के पते पर अंतिम तिथि से पहले भेज दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed