फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   IBPS Clerk Recruitment 2026: Short Notice Out, Apply from August 1 for Customer Service Associate Posts

IBPS Clerk Recruitment 2026: आईबीपीएस क्लर्क भर्ती का शॉर्ट नोटिस जारी, इन दिन शुरू होगा आवेदन, जानें डिटेल

Mon, 27 Jul 2026 04:11 PM IST
Akash Kumar जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Akash Kumar Updated Mon, 27 Jul 2026 04:11 PM IST
सार

IBPS Clerk Recruitment 2026: आईबीपीएस ने CRP CSA-XVI के तहत क्लर्क भर्ती का शॉर्ट नोटिस जारी कर दिया है। कस्टमर सर्विस एसोसिएट (क्लर्क) पदों के लिए 1 से 21 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन आवेदन होंगे। प्रारंभिक परीक्षा अक्तूबर और मुख्य परीक्षा दिसंबर 2026 में आयोजित की जाएगी।
 

विज्ञापन
IBPS Clerk Recruitment 2026: Short Notice Out, Apply from August 1 for Customer Service Associate Posts
IBPS Clerk 2026 Notification - फोटो : AI Generated

विस्तार

IBPS Clerk Recruitment 2026: इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सोनल सेलेक्शन (IBPS) ने CRP CSA-XVI के तहत कस्टमर सर्विस एसोसिएट्स भर्ती का शॉर्ट नोटिस जारी कर दिया है। इस भर्ती के माध्यम से सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में सर्विस एसोसिएट्स भर्ती (CSA) यानी क्लर्क पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 1 अगस्त 2026 से शुरू होगी और उम्मीदवार 21 अगस्त 2026 तक आवेदन कर सकेंगे।

विज्ञापन


फिलहाल आईबीपीएस ने केवल संक्षिप्त नोटिस जारी किया है। विस्तृत अधिसूचना जल्द जारी होगी, जिसमें रिक्तियों, पात्रता, परीक्षा पैटर्न, राज्यवार पदों और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी दी जाएगी।

विज्ञापन

कब से कब तक होंगे आवेदन?

भर्ती से जुड़ी प्रमुख तिथियां नीचे दी गई हैं।

कार्यक्रम तिथि
शॉर्ट नोटिस जारी 1 अगस्त 2026
ऑनलाइन आवेदन शुरू 1 अगस्त 2026
आवेदन की अंतिम तिथि 21 अगस्त 2026
आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 21 अगस्त 2026
आवेदन सुधार विंडो पंजीकरण समाप्त होने के बाद
प्री-एग्जाम ट्रेनिंग (PET) सितंबर 2026
प्रारंभिक परीक्षा अक्टूबर 2026
प्रारंभिक परीक्षा परिणाम नवंबर 2026
मुख्य परीक्षा दिसंबर 2026
प्रोविजनल अलॉटमेंट मार्च 2027

किस पद पर होगी भर्ती?

यह भर्ती Customer Service Associate (CSA) पद के लिए आयोजित की जा रही है, जिसे आम तौर पर IBPS Clerk भर्ती के नाम से जाना जाता है। चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति विभिन्न सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में की जाएगी।

विज्ञापन

चयन प्रक्रिया कैसी होगी?

आईबीपीएस क्लर्क भर्ती तीन चरणों में पूरी होगी।

  • प्रारंभिक ऑनलाइन परीक्षा (Preliminary Examination)
  • मुख्य ऑनलाइन परीक्षा (Main Examination)
  • प्रोविजनल अलॉटमेंट (Provisional Allotment)

 

प्रारंभिक परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा में शामिल होने का मौका मिलेगा। अंतिम चयन मुख्य परीक्षा के प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा।

ग्राफिक पर क्लिक कर जानें आईबीपीएस क्लर्क की सैलरी:

विस्तृत नोटिफिकेशन में क्या-क्या जानकारी मिलेगी?

आईबीपीएस ने बताया है कि विस्तृत अधिसूचना अलग से जारी की जाएगी। इसमें निम्नलिखित जानकारियां शामिल होंगी-

  • राज्यवार रिक्तियां
  • श्रेणीवार रिक्तियां
  • बैंकवार पदों का विवरण
  • शैक्षणिक योग्यता
  • आयु सीमा
  • परीक्षा पैटर्न
  • विस्तृत सिलेबस
  • वेतनमान
  • आरक्षण नीति
  • दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया
  • दिव्यांग एवं पूर्व सैनिकों के लिए प्रावधान

आवेदन कैसे होगा?

उम्मीदवारों को आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से करना होगा। आवेदन के लिए संभावित प्रक्रिया इस प्रकार रहेगी-

  • आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • नई भर्ती के लिंक पर क्लिक करें।
  • रजिस्ट्रेशन करके लॉगिन करें।
  • आवेदन पत्र में मांगी गई जानकारी भरें।
  • आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  • आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • फॉर्म जमा करने के बाद उसका प्रिंट सुरक्षित रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed