फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   2.56 lakh cusecs of water were released from the dams again

Azamgarh News: बैराजों से फिर छोड़ा गया 2.56 लाख क्यूसेक पानी

Tue, 28 Jul 2026 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
2.56 lakh cusecs of water were released from the dams again
सहबदिया में नदी की तेज धारा में कटी जमीन। संवाद
लाटघाट। शारदा, गिरिजा और सरयू बैराज से एक बार फिर सोमवार को 2.56 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया। बैराजों से छोड़े गए पानी का असर 24 घंटे बाद दिखेगा। उधर, सोमवार को भी नदी के जलस्तर के घटने का क्रम जारी रहा। सोमवार को बदरहुआ नाले पर सोमवार को 06 सेमी घटकर जलस्तर 70.88 मीटर पर पहुंच गया। वहीं, डिघिया नाले पर 70.26 मीटर से 17 सेमी घटकर 70.09 मीटर हो गया है। इससे देवारा क्षेत्र के लोगों ने राहत की सांस ली है। उधर, सहबदिया और बरामदपुर में रुक-रुक कर कटान होती रही। सगड़ी तहसील उत्तरी क्षेत्र के सरयू के तटवर्ती गांवों में फिलहाल बाढ़ का खतरा टल गया है। खतरा बिंदु के करीब पहुंचकर नदी का जलस्तर तेजी से घटने लगा है। नदी का जलस्तर घटते ही कटान का दायरा अब पूरब की ओर बढ़ता जा रहा है। सहबदिया और बरामदपुर गांव के किसानों की कृषि भूमि भी नदी के कटान की जद में है। बरामदपुर गांव के संतलाल, जयद्रथ, राजेंद्र, दिनेश सिंह पटेल, रामलक्ष्मण आदि किसानों की कृषि भूमि पहले ही नदी में समा चुकी है। इसके बाद नदी धीरे-धीरे कटान कर रही है। सहबदिया में भी रुक-रुक कर जमीन नदी में विलिन हो रही है। प्रशासन की तरफ से बंबू क्रेट लगाए गए हैं। उपजिलाधिकारी सगड़ी संजीव कुमार राय ने बाढ़ खंड को तत्काल प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा है कि नदी का जलस्तर फिलहाल स्थिर होने से कटान की रफ्तार में कमी आई है। विभाग को कटान रोकने के लिए तेजी से कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed