आजमगढ़। भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि पर सोमवार को जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। अध्यक्षता करते हुए शहर कांग्रेस अध्यक्ष काजी रियाजुल हसन ने कहा कि डॉ. कलाम ने अपने जीवन का अंतिम क्षण भी छात्रों को प्रेरित करते हुए बिताया। उनका संपूर्ण जीवन राष्ट्रसेवा, सादगी तथा ज्ञान के प्रति समर्पित रहा। तेज बहादुर यादव ने डॉ. कलाम के भारत के अंतरिक्ष एवं रक्षा कार्यक्रम, पोखरण-2 परमाणु परीक्षण तथा अग्नि और पृथ्वी मिसाइल परियोजनाओं में दिए गए योगदान को याद करते हुए युवाओं से उनके सपनों और आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया। चंद्रपाल सिंह यादव ने कहा कि साधारण परिवार से देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद तक पहुंचने वाली उनकी यात्रा मेहनत, निष्ठा और बड़े सपनों की प्रेरक मिसाल है। इस दौरान पूर्णमासी प्रजापति, प्रदीप यादव, गोविंद शर्मा, डॉ. आदित्य सिंह, शीला भारती, प्रेमा चौहान, श्याम सुंदर गहलोत, बृजेश पांडेय सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। रानी की सराय में राहुल जूनियर हाई स्कूल, निजामाबाद में पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि मनाई गई। इस दौरान उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करके श्रद्धांजलि दी गई। अकादमी परिसर में पौधे भी लगाए गए। इस दौरान राष्ट्रीय पहलवान अमरजीत यादव, हंसराज यादव, डॉ. आदित्य सिंह, उमेश यादव, अरविंद यादव, चंद्रदेव यादव, रामप्रवेश, मिथिलेश, चंद्रशेखर, आर्यन, संतोष आदि रहे।