फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   After opposing harassment of the daughter-in-law, they broke into the house and attacked the family, beating the women

Azamgarh News: बहू से छेड़छाड़ का विरोध करने पर घर में घुसकर परिवार पर हमला, महिलाओं की पिटाई

Tue, 28 Jul 2026 01:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
After opposing harassment of the daughter-in-law, they broke into the house and attacked the family, beating the women
अहरौला। माहुल पुलिस चौकी क्षेत्र से जुड़े एक गांव में एक महिला के परिवार पर घर में घुसकर मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि बर्तन धो रही बहू से छेड़छाड़ का विरोध करने पर दबंगों ने लाठी-डंडों से परिवार की पिटाई की। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई है। एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने मामले की जांच करके आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। पीड़िता ने अहरौला थाने में दी गई तहरीर में बताया कि 26 जुलाई की शाम को लगभग पांच बजे उनकी बहू घर के बाहर बर्तन धो रही थी। इसी दौरान गांव का एक युवक वहां पहुंचा और कथित तौर पर अश्लील टिप्पणी करते हुए उससे छेड़छाड़ करने लगा। विरोध करने पर उसने बहू के साथ मारपीट शुरू कर दी। बहू की चीख-पुकार सुनकर सास और परिवार की अन्य युवतियां मौके पर पहुंचीं, आरोपी पक्ष के कई लोग लाठी-डंडे लेकर वहां भी पहुंच गए। सभी पर हमला कर दिया। मारपीट में पीड़िता के सिर और हाथ में गंभीर चोट आई है। परिवार का आरोप है कि जान बचाकर घर में घुसने के बाद भी हमलावर जबरन मकान में घुस गए। वहां मौजूद महिलाओं व लड़कियों के साथ भी मारपीट की। एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो और प्राप्त शिकायत का संज्ञान लिया गया है। अहरौला थाना प्रभारी को मामले की जांच करके तथ्यों के आधार पर विधिक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed