{"_id":"6a67aa451933abd7a006c8d4","slug":"accused-imprisoned-in-a-cyber-fraud-case-dies-in-hospital-after-suffering-chest-pain-during-treatment-rewari-news-c-198-1-rew1001-242580-2026-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: साइबर ठगी के मामले में जेल में बंद आरोपी को सीने में दर्द, इलाज के दौरान अस्पताल में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: साइबर ठगी के मामले में जेल में बंद आरोपी को सीने में दर्द, इलाज के दौरान अस्पताल में मौत
Tue, 28 Jul 2026 12:28 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Tue, 28 Jul 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
मृतक, राहुल राजेंद्र कदम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेवाड़ी। साइबर ठगी के मामले में 25 जुलाई को न्यायिक हिरासत में जेल भेजे गए हवालाती राहुल राजेंद्र कदम (40) की सोमवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। वह महाराष्ट्र के कोल्हापुर स्थित गजानन महाराज नगर, संभाजी नगर का निवासी था। सुबह सीने में दर्द की शिकायत करने पर जेल प्रशासन ने उसे तत्काल नागरिक अस्पताल भेजा जहां उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है।
साइबर थाना पुलिस ने साइबर ठगी के मामले में 24 जुलाई को महाराष्ट्र के जिला कोल्हापुर के शिवनेरी अपार्टमेंट हाल आबाद फुलेवाड़ी फर्स्ट बस स्टॉप दत्ता मंदिर बाजुला कोल्हापुर निवासी संतोष मधुसूदन नार्वेकर और राहुल राजेंद्र कदम को गिरफ्तार किया था।
पुलिस जांच में सामने आया था कि राहुल साइबर ठगों को बैंक खाते उपलब्ध कराने का काम करता था। अदालत में पेश करने के बाद 25 जुलाई को उसे न्यायिक हिरासत में जिला जेल भेजा गया था।
विज्ञापन
सोमवार की सुबह जेल में राहुल की तबीयत अचानक बिगड़ गई। उसने सीने में दर्द की शिकायत की। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी अस्पताल पहुंचे। पुलिस का कहना है कि मौत के सही कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल मामले में नियमानुसार जांच और अन्य कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
साइबर ठगों को बैंक खाता दिलाने में राहुल राजेंद्र ने की थी मध्यस्थता
साइबर थाना पुलिस ने शेयर बाजार में निवेश करने के नाम पर सेक्टर-3 निवासी विनोद कुमार से 14.45 लाख रुपये की साइबर ठगी करने के मामले में महाराष्ट्र के जिला कोल्हापुर के शिवनेरी अपार्टमेंट हाल आबाद फुलेवाड़ी फर्स्ट बस स्टॉप दत्ता मंदिर बाजुला कोल्हापुर निवासी संतोष मधुसूदन नार्वेकर और महाराष्ट्र के कोल्हापुर स्थित गजानन महाराज नगर, संभाजी नगर निवासी राहुल राजेंद्र कदम को गिरफ्तार किया था। इस मामले में पुलिस ने पहले एमपी के जिला रीवा के गांव चौरा निवासी प्रद्युम्न मिश्रा व जिला रीवा के गांव रहट निवासी संदीप सिंह को गिरफ्तार किया था। दोनों आरोपियों के जॉइंट बैंक अकाउंट में ठगी की रकम की 4.5 लाख रुपये राशि ट्रांसफर हुई थी। आरोपी संतोष मधुसूदन के बैंक खाते में ठगी के 4 लाख 50 हजार रुपये ट्रांसफर हुए थे। राहुल राजेंद्र कदम ने साइबर ठगों को खाता मुहैया कराने में मध्यस्थ की भूमिका निभाई थी।
बीते वर्ष 20 सितंबर को पीड़ित विनोद ने दी थी शिकायत
20 सितंबर 2025 को सेक्टर-3 निवासी विनोद कुमार ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया था कि वह दवा की मार्केटिंग करते हैं। उन्होंने 18 अगस्त को अपने मोबाइल फोन पर शेयर बाजार में पैसा निवेश करने के लिए ऐप डाउनलोड किया था। ऐप पर खाता बनाने के बाद उन्होंने शुरुआत में 5 हजार रुपये अपने बैंक खाते से ऐप में बने खाते में ट्रांसफर किए थे। वह अपने और अपनी पत्नी के बैंक खातों से पैसे ट्रांसफर करते रहे। उन्होंने 3 सितंबर 2025 तक लगभग 14.45 लाख रुपये ऐप के जरिए ट्रांसफर कर दिए। उनके खाते में 49,49,697 रुपये दिखाए गए। जब उन्होंने यह रकम वापस निकालने का प्रयास किया तो उसे इस रकम का 10 फीसदी हिस्सा और जमा कराने के लिए कहा गया। इसके बाद ठगी का एहसास हुआ।
कुछ माह से सुर्खियों में है जिला जेल
जिला जेल पिछले कुछ महीने से लगातार सुर्खियों में है। कुछ समय पहले साइबर ठगी के दो आरोपी जेल की दीवार फांदकर भाग गए थे। इसके बाद जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठे थे। इसके बाद एक अन्य मामले में धतूरा के बीज खाने से एक कैदी की तबीयत बिगड़ गई थी। उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अब न्यायिक हिरासत में बंद साइबर ठगी के आरोपी राहुल राजेंद्र कदम की इलाज के दौरान मौत ने एक बार फिर जेल प्रशासन को कटघरे में खड़ा कर दिया है।
वर्जन:
सीने में दर्द के चलते एक हवालाती राहुल राजेंद्र कदम को अस्पताल में भर्ती करवाया गया था जहां उसकी मौत हो गई। इसकी सूचना मृतक के परिजनों को दे दी गई है। शुरुआती जांच में हार्ट अटैक का मामला लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।-राकेश, प्रभारी, सदर थाना
0000