फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Yashika, Anjali, and Vanshika secured the first position in wrestling.

Rewari News: कुश्ती में याशिका, अंजलि और वंशिका रहीं प्रथम

Tue, 28 Jul 2026 12:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 28 Jul 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
Yashika, Anjali, and Vanshika secured the first position in wrestling.
कुश्ती प्रतियोगिता में भाग लेते प्रतिभागी। स्रोत : विभाग
रेवाड़ी। जिला स्तरीय स्कूल खेल प्रतियोगिताओं के दूसरे दिन सोमवार को विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं हुईं। इसमें भाग लेने वाले खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। कुश्ती अंडर-19 बालिका वर्ग में 53 किलोग्राम भार वर्ग में याशिका ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

55 किलोग्राम भार वर्ग में काजल, 76 किलोग्राम भार वर्ग में अंजलि ने बाजी मारी। 57 किलोग्राम भार वर्ग में रितिका, 59 किलोग्राम में वंशिका और 72 किलोग्राम भार वर्ग में जिया ने प्रथम स्थान हासिल कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।
विज्ञापन

अंडर-14 बालिका वर्ग की कुश्ती प्रतियोगिता में भी खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन किया। 30 किलोग्राम भार वर्ग में मोनिका ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 33 किलोग्राम में हर्षिका, 39 किलोग्राम में अभी राजपूत, 50 किलोग्राम में यशिका और 58 किलोग्राम भार वर्ग में मंजिल ने प्रथम स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंडर-17 बालिका वर्ग में विभिन्न भार वर्गों में कड़े मुकाबले देखने को मिले। 40 किलोग्राम भार वर्ग में नितिशा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 43 किलोग्राम में सुषमा, 46 किलोग्राम में पूनम, 49 किलोग्राम में तनु, 53 किलोग्राम में खुशी, 57 किलोग्राम में मुस्कान, 65 किलोग्राम में दीपिका और 73 किलोग्राम भार वर्ग में रीना ने प्रथम स्थान हासिल किया।
खेल प्रतियोगिताओं के दौरान खिलाड़ियों में उत्साह देखने को मिला। शिक्षा विभाग की ओर से प्रतियोगिताओं के सफल आयोजन के लिए अलग-अलग खेल स्थलों पर व्यवस्थाएं की गई हैं।
अधिकारियों ने बताया कि खेलों के माध्यम से विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मविश्वास और प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है। प्रतियोगिताएं निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आगे भी जारी रहेंगी।
सभी खिलाड़ियों को संबंधित प्रतियोगिता स्थल पर सुबह आठ बजे तक अनिवार्य रूप से रिपोर्ट करना होगा। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ी विद्यालय द्वारा प्रमाणित चयन सूची, आयु प्रमाण, जन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, पिछली कक्षा की अंकतालिका, पासपोर्ट आकार के फोटो सहित अन्य आवश्यक दस्तावेज साथ लाएं।

जिला स्तर पर चयनित खिलाड़ियों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए पहचान पत्र, समरी शीट एवं अन्य औपचारिकताएं भी पूरी करनी होंगी।

कुश्ती प्रतियोगिता में भाग लेते प्रतिभागी। स्रोत : विभाग

कुश्ती प्रतियोगिता में भाग लेते प्रतिभागी। स्रोत : विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed