{"_id":"6a67aa293652e0346d0aa6b4","slug":"work-to-fill-potholes-on-the-gangwani-luhinga-kala-road-has-begun-nuh-news-c-25-1-mwt1001-114011-2026-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nuh News: गंगवानी-लुहिंगा कला मार्ग के गड्ढे भरने का काम शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nuh News: गंगवानी-लुहिंगा कला मार्ग के गड्ढे भरने का काम शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सद्दाम हुसैन
पिनगवां। गंगवानी-लुहिंगाकला मुख्य सड़क पर बने खतरनाक गड्ढों को लेकर 19 जुलाई को प्रकाशित अमर उजाला की खबर का असर देखने को मिला है। खबर प्रकाशित होने के बाद लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने सड़क पर बने गड्ढों को भरने का कार्य शुरू कर दिया है। इससे क्षेत्र के लोगों ने राहत की उम्मीद जताई है। गौरतलब है कि सड़क पर गंगवानी और लुहिंगा कला गांव के पास बने गहरे गड्ढों के कारण आए दिन दुर्घटनाओं का खतरा बना हुआ था। बारिश के दौरान गड्ढों में पानी भर जाने से दोपहिया वाहन चालकों को उनका अंदाजा नहीं लग पाता था, जिससे कई लोग गिरकर चोटिल भी हो चुके थे। ग्रामीणों ने इस समस्या को लेकर प्रशासन से जल्द समाधान की मांग की थी। खबर प्रकाशित होने के बाद विभाग हरकत में आया और सड़क के गड्ढों को भरने का काम शुरू कर दिया गया। सड़क की मरम्मत शुरू होने से इस मार्ग से रोजाना आने-जाने वाले स्कूली बच्चों, किसानों, मजदूरों और अन्य वाहन चालकों को काफी राहत मिलेगी। पीडब्ल्यूडी के कनिष्ठ अभियंता अरशद खान ने बताया कि सड़क पर बने गड्ढों को भरने का कार्य कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि गांव गंगवानी के पास बने गहरे गड्ढे पर टाइल लगाकर अस्थायी समाधान किया जाएगा, ताकि वहां से गुजरने वाले लोगों को सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिल सके। ग्रामीण जाहुल खान, इरशाद, अब्दुल सकूर, अंसार और मुस्तुफा ने अमर उजाला द्वारा प्रमुखता से मुद्दा उठाने पर आभार जताते हुए कहा कि विभाग की कार्रवाई से लोगों को राहत मिलेगी। उन्होंने मांग की कि सड़क का स्थायी समाधान भी जल्द कराया जाए, ताकि भविष्य में दोबारा ऐसी स्थिति पैदा न हो।