{"_id":"6a67adfb8c737835ac06e554","slug":"new-talent-emerges-in-district-level-sports-team-ready-for-state-level-competitions-nuh-news-c-25-1-mwt1001-114005-2026-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nuh News: जिला स्तरीय खेलों में उभरीं नई प्रतिभाएं, राज्य स्तरीय मुकाबलों के लिए टीम तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nuh News: जिला स्तरीय खेलों में उभरीं नई प्रतिभाएं, राज्य स्तरीय मुकाबलों के लिए टीम तैयार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य स्तरीय स्कूली खेलों के लिए नूंह में फुटबॉल, कुश्ती, एथलेटिक्स और बैडमिंटन के खिलाड़ियों का चयन
खिलाड़ियों को अनुशासन और निरंतर मेहनत के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया
संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। जिला स्तरीय स्कूली खेल प्रतियोगिताओं के तहत नूंह जिले में विभिन्न खेलों के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए किया गया। फुटबॉल, कुश्ती, एथलेटिक्स और बैडमिंटन प्रतियोगिताओं में जिले के विभिन्न विद्यालयों और खंडों के खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिताओं के समापन पर जिला शिक्षा अधिकारी ने चयनित खिलाड़ियों को बधाई देते हुए अनुशासन, खेल भावना और निरंतर मेहनत के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया।
तावडू खंड स्थित राजीव गांधी खेल स्टेडियम में आयोजित फुटबॉल प्रतियोगिता में अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्ग के खिलाड़ियों ने भाग लिया। नगीना, अरावली पब्लिक स्कूल, आकेड़ा स्कूल, मारिया मंजिल स्कूल, एक्मे स्कूल, कोटा खंडेवला और अकलीमपुर स्कूल सहित कई संस्थानों की टीमों ने मुकाबले खेले। अंडर-14 वर्ग में कोटा खंडेवला की टीम विजेता रही, जबकि अरावली पब्लिक स्कूल दूसरे और मारिया मंजिल स्कूल तीसरे स्थान पर रहा। अंडर-17 और अंडर-19 वर्ग में खिलाड़ियों की संख्या कम होने के कारण राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन ट्रायल के आधार पर किया गया।
डीएवी स्कूल, पुलिस लाइन नूंह में आयोजित कुश्ती प्रतियोगिता में जिले के सभी खंडों के खिलाड़ियों ने भाग लिया। विभिन्न भार वर्गों में खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन किया। अंडर-14 वर्ग में अयान, सहवान और बलकेश अपने-अपने वर्गों में प्रथम रहे, जबकि अंडर-17 में मोहम्मद जैद, सोहैद, मुनासिम, हमजा, जाहूल और मुस्तफा विजेता बने। अंडर-19 वर्ग में कपिल, महेश और जतिन राठी ने अपने भार वर्गों में पहला स्थान हासिल कर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए जगह बनाई।
विज्ञापन
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय टपकन में आयोजित एथलेटिक्स प्रतियोगिता में अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्ग के बालक एवं बालिका खिलाड़ियों ने विभिन्न स्पर्धाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। अंडर-14 बालक 100 मीटर दौड़ में अरावली पब्लिक स्कूल के मोहम्मद अनस प्रथम और एंजल पैलेस स्कूल के कार्तिक द्वितीय रहे। अंडर-17 बालिका 100 मीटर में निखत निगार ने पहला स्थान प्राप्त किया, जबकि अंडर-17 बालक 800 मीटर में मोहम्मद कैफ विजेता रहे। अंडर-19 बालक 400 मीटर में मनीष प्रथम तथा गौरव द्वितीय स्थान पर रहे।
रेडियो मेवात बैडमिंटन हॉल, नूंह में आयोजित बैडमिंटन प्रतियोगिता में लड़के और लड़कियों के अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 वर्गों के मुकाबले हुए। अंडर-14 सिंगल्स में युवराज, अंडर-17 सिंगल्स में उदय परवेज और अंडर-19 सिंगल्स में गौरव ने पहला स्थान प्राप्त किया। लड़कियों के वर्ग में खुशी यादव, सारिका और दीपिका अपने-अपने आयु वर्ग में विजेता रहीं। डबल्स मुकाबलों में भी खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए स्थान सुनिश्चित किया।
प्रतियोगिताओं के दौरान जिला शिक्षा अधिकारी राजेंद्र शर्मा ने सभी चयनित खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि खेलों में सफलता अनुशासन, समर्पण और निरंतर अभ्यास से मिलती है। प्रतियोगिताओं के सफल आयोजन में एईओ डॉ. अमित यादव, जिला खेल नोडल अधिकारी मनबीर सिंह, विभिन्न खेलों के संयोजकों, डीपीई, पीटीआई, प्रशिक्षकों तथा अन्य अधिकारियों एवं सहयोगियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।