{"_id":"6a67ae597b452a99a2021017","slug":"khelo-mewat-20-block-level-competitions-to-begin-on-august-3-nuh-news-c-25-1-mwt1001-114033-2026-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nuh News: खेलो मेवात-2.0 की ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिताएं 3 अगस्त से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nuh News: खेलो मेवात-2.0 की ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिताएं 3 अगस्त से
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नूंह। खेलो मेवात के पहले सत्र की सफलता के बाद खेलाे मेवात-2.0 (सत्र 2026-27) के सफल आयोजन की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। इस वर्ष हथीन ब्लॉक के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक मॉडल संस्कृति विद्यालय, बुराका को भी आयोजन में शामिल किया गया है। ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिताएं 3 अगस्त से शुरू होंगी, जबकि जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन 1 सितंबर को किया जाएगा।
खिलाड़ियों के पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। अब प्रतियोगिताओं के सुचारु संचालन के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। आयोजन स्थलों पर खिलाड़ियों के लिए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने और प्रतियोगिताओं के सफल संचालन को लेकर संबंधित विभागों एवं अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। जिला खेल अधिकारी भूषण कुमार ने बताया कि खेलो मेवात-2.0 के तहत ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिताएं 3 अगस्त से शुरू होंगी, जबकि जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन 1 सितंबर को होगा। प्रतियोगिताओं के बेहतर संचालन के लिए खेल विभाग, शिक्षा विभाग और अन्य संबंधित विभागों के बीच समन्वय स्थापित किया गया है। उन्होंने कहा कि खेलो मेवात-2.0 का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों की खेल प्रतिभाओं को उचित मंच उपलब्ध कराना, युवाओं में खेल भावना विकसित करना और उन्हें बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित करना है। संवाद