फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Nuh News ›   50% subsidy on agricultural machinery for crop residue management.

Nuh News: पराली प्रबंधन से जुड़े कृषि यंत्रों पर 50 प्रतिशत अनुदान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
नूंह। फसल अवशेष (पराली) जलाने पर रोक लगाने और वायु प्रदूषण कम करने के उद्देश्य से कृषि एवं किसान कल्याण विभाग, हरियाणा ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत फसल अवशेष प्रबंधन योजना लागू की है। उपायुक्त एवं जिला कार्यकारी समिति के अध्यक्ष अखिल पिलानी ने बताया कि योजना के तहत पात्र किसानों को फसल अवशेष प्रबंधन से जुड़े विभिन्न कृषि यंत्रों की खरीद पर 50 प्रतिशत अनुदान दिया जाएगा। योजना के अंतर्गत सुपर स्ट्रॉ मैनेजमेंट सिस्टम, सुपर सीडर, हैप्पी सीडर, सरफेस सीडर, पैडी स्ट्रॉ चॉपर, मल्चर, श्रब मास्टर, जीरो टिल सीड-कम-फर्टिलाइजर ड्रिल, बेलर, स्ट्रॉ रैक, क्रॉप रीपर, रीपर बाइंडर, ट्रैक्टर चालित लोडर और टेडर सहित कई कृषि यंत्रों पर अनुदान मिलेगा। उप कृषि निदेशक अनिल कुमार ने बताया कि इच्छुक किसान 3 अगस्त 2026 तक विभाग की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पात्र किसानों का चयन उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला कार्यकारी समिति द्वारा किसानों की उपस्थिति में ऑनलाइन ड्रॉ के माध्यम से किया जाएगा। सहायक कृषि अभियंता विजय कुमार ने बताया कि आवेदन के लिए किसान का रबी-2026 और खरीफ-2025 का पंजीकरण मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर होना अनिवार्य है।संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed