{"_id":"6a67aef7e3907101510d6920","slug":"sit-to-investigate-the-case-of-the-young-womans-rape-at-the-one-stop-centre-nuh-news-c-25-1-mwt1001-114017-2026-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nuh News: वन स्टॉप सेंटर में युवती से दुष्कर्म मामले की जांच करेगी एसआईटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nuh News: वन स्टॉप सेंटर में युवती से दुष्कर्म मामले की जांच करेगी एसआईटी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रीवेंस कमेटी की बैठक में गूंजा मामला, मंत्री ने 15 दिन में रिपोर्ट देने के आदेश दिए
संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। नूंह के वन स्टॉप सेंटर में रहने वाली एक युवती के साथ वहां के स्टाफ द्वारा बदतमीजी व दुष्कर्म का मामला सोमवार को ग्रीवेंस कमेटी की बैठक में गूंजा। इस पर मंत्री विपुल गोयल ने एसआईटी गठित करने तथा 15 दिन में रिपोर्ट देने के आदेश दिए। वहीं इस मामले में अभी तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।
बता दें कि वन स्टॉप सेंटर में हाईकोर्ट के आदेश पर एक युवती आश्रय लेकर रह रही थी। उसने वन स्टॉप सेंटर के चौकीदार सरवर व काउंसलर फरखूंदा पर गंभीर आरोप लगाए, जिस पर नूंह शहर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। आरोप था कि चौकीदार ने उसके खाने में कोई नशीला पदार्थ मिला दिया, जिससे वह अचेत हो गई। जब उसे होश आया तो उसने पाया कि चौकीदार ने उसके साथ गलत किया है। सोमवार को शिकायतकर्ता इस मामले में ग्रीवेंस कमेटी के समक्ष पेश हुई और आरोप लगाया कि इस मामले की उन्होंने पहले सीपी ग्राम पोर्टल पर तथा अन्य जगह शिकायत की थी लेकिन जब कार्रवाई नहीं हुई तो वह मौका पाकर एक दिन वन स्टॉप सेंटर से निकल गई और अपने पति के पास पहुंचकर उसे सारी घटना बताई जिस पर नूंह शहर थाना पुलिस को शिकायत दी गई।
शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि वन स्टॉप सेंटर में एक ही परिवार के लोग लगे हुए हैं जिनके आधार पर चौकीदार यहां अपनी मनमानी करता था। उन्होंने आरोप लगाया कि मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस ने अभी तक एक भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है। वहीं आरोपी पक्ष लगातार उनके घर पर जाकर उन पर फैसले का दबाव बना रहा है।