फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   HPSC PGT Computer Science Final Result 2026 Out for 1672 Posts, Check Result at hpsc.gov.in

HPSC PGT Final Result: एचपीएससी पीजीटी कंप्यूटर साइंस की दूसरी मेरिट जारी, लिस्ट में चेक करें अपना रोल नंबर

Fri, 21 Aug 2026 04:59 PM IST
Akash Kumar जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Akash Kumar Updated Fri, 21 Aug 2026 04:59 PM IST
सार

HPSC PGT Computer Science Final Result 2026: हरियाणा लोक सेवा आयोग ने पीजीटी कंप्यूटर साइंस भर्ती परीक्षा 2026 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। आयोग ने इससे पहले 12 अगस्त को भी रिजल्ट जारी किया था। आज 21 अगस्त को दूसरी सूची जारी की गई है। इस भर्ती के तहत 1,672 पद भरे जाएंगे। उम्मीदवार नीचे उपलब्ध पीडीएफ में अपना रोल नंबर चेक कर सकते हैं।
 

विज्ञापन
HPSC PGT Computer Science Final Result 2026 Out for 1672 Posts, Check Result at hpsc.gov.in
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

HPSC PGT Computer Science Final Result 2026: हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) ने पीजीटी कंप्यूटर साइंस भर्ती परीक्षा 2026 के फाइनल रिजल्ट की दूसरी सूची जारी की है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अब अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट hpsc.gov.in पर चेक कर सकते हैं।

विज्ञापन


उम्मीदवारों को रिजल्ट देखने के लिए अपनी लॉगिन जानकारी दर्ज करनी होगी। रिजल्ट डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवार इसे भविष्य के लिए सुरक्षित रख सकते हैं।

विज्ञापन

कब शुरू हुई थी भर्ती और कब हुई परीक्षा?

पीजीटी कंप्यूटर साइंस पदों पर भर्ती के लिए आवेदन लिंक 16 फरवरी 2026 को सक्रिय किया गया था। आवेदन करने की अंतिम तारीख 9 मार्च 2026 थी।

इसके बाद भर्ती परीक्षा 17 मई 2026 को आयोजित की गई थी। परीक्षा का फाइनल रिजल्टस 12 अगस्त 2026 को जारी किया गया था। अब आयोग ने फाइलन रिजल्ट की दूसरी सूची जारी की है।

 

महत्वपूर्ण जानकारी तारीख/विवरण
आवेदन शुरू 16 फरवरी 2026
आवेदन की अंतिम तारीख 9 मार्च 2026
परीक्षा 17 मई 2026
फाइनल रिजल्ट 12 अगस्त 2026
फाइनल रिजल्ट (दूसरी सूची) 21 अगस्त 2026

 

1,672 पदों पर होगी भर्ती, किस वर्ग के लिए कितनी सीटें?

इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए पीजीटी कंप्यूटर साइंस के कुल 1,672 पद भरे जाएंगे। श्रेणीवार पदों का विवरण इस प्रकार है:

 
श्रेणी पद
अनारक्षित (General) 902
अनुसूचित जाति (SC) 342
ईडब्ल्यूएस (EWS) 171
बीसी-ए (BC-A) 171
बीसी-बी (BC-B) 86
कुल 1,672


यहां देखें रिजल्ट की दूसरी मेरिट सूची पीडीएफ...

विज्ञापन

कैसे चेक करें फाइनल रिजल्ट?

उम्मीदवार नीचे दिए आसान चरणों से अपना फाइनल रिजल्ट चेक कर सकते हैं:

  • सबसे पहले एचपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट hpsc.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर पीजीटी कंप्यूटर साइंस फाइनल रिजल्ट से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  • मांगी गई लॉगिन जानकारी दर्ज करें।
  • सबमिट करने के बाद आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • रिजल्ट डाउनलोड करें और भविष्य के लिए इसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed