Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Indian Air Force Agniveervayu PSL 1/2027 Soon, Check Science and Other Than Science Merit List Update

भारतीय वायुसेना अग्निवीरवायु भर्ती: 01/2027 बैच की चयन सूची जल्द होगी जारी, पुरुष-महिला अभ्यर्थियों को इंतजार

Mon, 16 Nov 2026 12:03 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Mon, 16 Nov 2026 12:03 PM IST
सार

भारतीय वायुसेना की अग्निवीरवायु भर्ती 01/2027 के अभ्यर्थियों के लिए चयन सूची को लेकर अहम जानकारी सामने आई है। विज्ञान और अन्य विज्ञान विषयों के पुरुष एवं महिला अभ्यर्थियों की राज्यवार अनंतिम चयन सूची जारी होने का इंतजार है। जानें चयन सूची का आधार, इसकी वैधता और आगे की प्रक्रिया।
 

विज्ञापन
Indian Air Force Agniveervayu PSL 1/2027 Soon, Check Science and Other Than Science Merit List Update
सी-295 - फोटो : एक्स/आईएएफ

विस्तार

भारतीय वायुसेना की अग्निवीरवायु भर्ती 01/2027 के लिए अनंतिम चयन सूची (पीएसएल) को लेकर अभ्यर्थियों की प्रतीक्षा जारी है। इस भर्ती में विज्ञान विषय और अन्य विज्ञान विषय वर्ग के पुरुष एवं महिला अभ्यर्थी शामिल हैं। एयरफोर्स की ओर से साझा की गई ताजा जानकारी के मुताबिक अनंतिम चयन सूची जल्द की प्रकाशित कर दी जाएगी। चयन सूची राज्यवार तैयार की जाएगी। इसमें पुरुष और महिला अभ्यर्थियों के नाम शामिल होंगे।

विज्ञापन

पीएसएल क्या है और इसे किस आधार पर तैयार किया जाएगा?

पीएसएल का पूरा नाम प्रोविजनल सिलेक्ट लिस्ट (Provisional Select List) है। इसे अनंतिम चयन सूची कहा जाता है। भारतीय वायुसेना की आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, यह सूची चयन प्रक्रिया पूरी होने के बाद तैयार की जाती है। इसमें अभ्यर्थियों का चयन कई महत्वपूर्ण आधारों पर किया जाता है।

विज्ञापन
  • चयन परीक्षा में अभ्यर्थियों का प्रदर्शन।
  • राज्यवार निर्धारित कटऑफ अंक।
  • द्वितीय चरण की परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों की संख्या।
  • संबंधित राज्य में उपलब्ध रिक्तियां।

इस तरह प्रत्येक राज्य की रिक्तियों और अभ्यर्थियों के प्रदर्शन को ध्यान में रखकर सूची तैयार की जाएगी।

क्या पीएसएल में नाम आने का मतलब वायुसेना में चयन पक्का है?

नहीं। पीएसएल में नाम शामिल होना भारतीय वायुसेना में नियुक्ति की गारंटी नहीं है। यह बात वायुसेना ने अपनी आधिकारिक अधिसूचना में स्पष्ट की है। अंतिम नामांकन के लिए अभ्यर्थियों को कुछ जरूरी शर्तें पूरी करनी होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
  • चयन सूची में निर्धारित योग्यता और स्थान के अनुसार स्थान मिलना चाहिए।
  • चिकित्सा जांच में योग्य होना जरूरी है।
  • संबंधित राज्य में रिक्त पद उपलब्ध होने चाहिए।
  • नामांकन के समय निर्धारित आयु सीमा और अन्य पात्रता शर्तें पूरी करनी होंगी।

अंतिम नामांकन उपलब्ध रिक्तियों और योग्यता के अनुसार किया जाएगा।

अग्निवीरवायु 01/2027 की पीएसएल कितने समय तक मान्य रहेगी?

भारतीय वायुसेना की आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, अग्निवीरवायु 01/2027 की अनंतिम चयन सूची जारी होने की तारीख से छह महीने तक मान्य रहेगी।


इसका मतलब है कि सूची में शामिल अभ्यर्थियों का नामांकन इसी वैधता अवधि और निर्धारित शर्तों के अनुसार किया जाएगा।

अग्निवीरवायु 01/2027 की नामांकन सूची कब आएगी?

पीएसएल जारी होने के बाद अगला महत्वपूर्ण चरण अंतिम नामांकन सूची का होगा। भारतीय वायुसेना की मूल भर्ती अधिसूचना में अग्निवीरवायु 01/2027 की नामांकन सूची जारी करने की संभावित तारीख 1 दिसंबर 2026 निर्धारित की गई है।

इस सूची में उन अभ्यर्थियों के नाम शामिल होंगे, जिन्हें नामांकन के लिए बुलाया जाएगा। ऐसे अभ्यर्थियों को ई-कॉल लेटर उनके पंजीकृत ईमेल पते पर भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed