सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Indian Army CSBO Recruitment 2026 Apply for 190 Group C Posts Check Eligibility Selection Process and Dates

Indian Army Recruitment: भारतीय सेना में CSBO ग्रेड-II के 190 पदों पर आवेदन शुरू, 10वीं पास के लिए सुनहरा अवसर

जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Akash Kumar Updated Sat, 02 May 2026 01:20 PM IST
विज्ञापन
सार

Indian Army CSBO Recruitment 2026: भारतीय सेना ने सीएसबीओ ग्रेड-II के 190 ग्रुप सी पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन 2 मई से 31 मई 2026 तक ईमेल के जरिए होंगे। चयन लिखित परीक्षा, प्रैक्टिकल टेस्ट और इंटरव्यू से होगा। पात्रता मानदंड में मैट्रिक पास व पीबीएक्स अनुभव जरूरी है।
 

Indian Army CSBO Recruitment 2026 Apply for 190 Group C Posts Check Eligibility Selection Process and Dates
Indian Army CSBO Vacancy 2026 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स (Adobe Stock)
विज्ञापन

विस्तार

Indian Army CSBO Vacancy 2026: भारतीय सेना ने सीएसबीओ (Civilian Switch Board Operator) ग्रेड-II के पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया है। यह भर्ती रक्षा मंत्रालय (Ministry of Defence) के तहत मुख्यालय 2 सिग्नल ट्रेनिंग सेंटर, पणजी (गोवा) द्वारा निकाली गई है। इस भर्ती के जरिए कुल 190 ग्रुप सी सिविलियन पदों को भरा जाएगा। देशभर के योग्य उम्मीदवार इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।

Trending Videos

31 मई तक आवेदन करने का मौका

आवेदन प्रक्रिया 2 मई 2026 से शुरू हो चुकी है और इच्छुक अभ्यर्थी 31 मई 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। खास बात यह है कि इस भर्ती के लिए आवेदन ऑनलाइन ईमेल के माध्यम से करना होगा। उम्मीदवारों को आवेदन फॉर्म भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट indianarmy.nic.in से डाउनलोड करना होगा और निर्धारित ईमेल आईडी पर भेजना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रिक्तियों का विवरण और योग्यता

इस भर्ती अभियान के तहत कुल 190 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इनमें अनारक्षित (UR) के 94, अनुसूचित जाति (SC) के 22, अनुसूचित जनजाति (ST) के 12, अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के 43, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के 19 पद शामिल हैं। इसके अलावा दिव्यांग (PwD) के 12 और पूर्व सैनिक (Ex-Servicemen) के 20 पद निर्धारित किए गए हैं।

कौन कर सकता है आवेदन?

योग्यता की बात करें तो उम्मीदवार का कम से कम मैट्रिक (10वीं) पास होना अनिवार्य है। साथ ही, PBX (Private Branch Exchange) हैंडलिंग का कम से कम 6 महीने का अनुभव भी जरूरी है।

चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन मुख्य रूप से लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। यह परीक्षा 100 अंकों की होगी, जिसमें सामान्य बुद्धिमत्ता (General Intelligence), गणितीय योग्यता (Numerical Aptitude), सामान्य ज्ञान (General Awareness), अंग्रेजी (English) और रीजनिंग (Reasoning) से प्रश्न पूछे जाएंगे।

लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को प्रैक्टिकल टेस्ट और इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। ये दोनों चरण केवल क्वालिफाइंग प्रकृति के होंगे। अंतिम मेरिट सूची लिखित परीक्षा के अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी।

जरूरी निर्देश

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पूरी जानकारी ध्यान से पढ़ लें। सभी आवश्यक दस्तावेजों की स्कैन कॉपी पहले से तैयार रखें और ईमेल भेजते समय सभी विवरण सही तरीके से भरें, क्योंकि किसी भी त्रुटि के कारण आवेदन निरस्त किया जा सकता है।

यह भर्ती ऑल इंडिया सर्विस दायित्व के तहत है, यानी चयनित उम्मीदवारों को देश के किसी भी हिस्से में नियुक्ति मिल सकती है। इसलिए अभ्यर्थियों को आवेदन करते समय सभी नियमों और शर्तों का पालन करना जरूरी है।

आधिकारिक नोटिस देखें...

ऐसे करें आवेदन

उम्मीदवारों को आवेदन फॉर्म पीडीएफ फॉर्मेट में डाउनलोड करके Adobe Reader के माध्यम से भरना होगा। इसके बाद फॉर्म को सही नाम से सेव कर आधार कार्ड, 10वीं प्रमाणपत्र, PBX अनुभव प्रमाणपत्र और अन्य जरूरी दस्तावेजों के साथ निर्धारित ईमेल आईडी sunshine.rise@nic.in पर भेजना होगा।

ईमेल का सब्जेक्ट CSBO Application के साथ उम्मीदवार का नाम लिखना अनिवार्य है। अधूरे या समय सीमा के बाद भेजे गए आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed