Indian Army SSC: इंजीनियर्स के लिए देशसेवा का मौका, सेना में 350 वैकेंसी; जल्द भरें फॉर्म, करीब है अंतिम तिथि
Indian Army SSC Tech Vacancy 2026: भारतीय सेना में इंजीनियर्स के लिए 350 पदों पर भर्ती चल रही है। बीई/बीटेक वाले अभ्यर्थियों के लिए भारतीय सेना में शामिल होने के यह शानदार अवसर है। हालांकि, इच्छुक अभ्यर्थियों को तुरंत आवेदन कर देना चाहिए क्योंकि अंतिम तिथि बेहद करीब है।
विस्तार
Indian Army SSC Tech Recruitment 2026: भारतीय सेना ने 67वीं शॉर्ट सर्विस कमीशन (टेक्निकल) भर्ती 2026 के लिए योग्य अभ्यर्थियों से आवेदन मांगे हैं। इस भर्ती अभियान के तहत 350 रिक्त पदों को भरा जाएगा। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 5 फरवरी 2026 तक भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
Indian Army SSC Tech Vacancy: रिक्ति विवरण
इस भर्ती के तहत कुल 350 पद विभिन्न कोर इंजीनियरिंग स्ट्रीम में भरे जाएंगे। इनमें असैनिक अभियंत्रण के 75 पद, कंप्यूटर विज्ञान एवं इंजीनियरिंग के 60 पद, विद्युत अभियंत्रण के 33 पद, इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग के 64 पद, मैकेनिकल इंजीनियरिंग के सबसे अधिक 101 पद और विभिन्न अन्य इंजीनियरिंग धाराओं के 17 पद शामिल हैं।
- मैकेनिकल इंजीनियरिंग - 101 पद
- सिविल इंजीनियरिंग - 75 पद
- कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग - 60 पद
- इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग - 33 पद
- इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग - 64 पद
- अन्य - 17 पद
शैक्षणिक योग्यता
भारतीय सेना एसएससी (टेक्निकल) भर्ती 2026 के लिए उम्मीदवार का अधिसूचित इंजीनियरिंग स्ट्रीम जैसे सिविल, कंप्यूटर साइंस, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स, मैकेनिकल आदि में बीई/बीटेक उत्तीर्ण होना आवश्यक है। अंतिम वर्ष के इंजीनियरिंग छात्र भी अस्थायी रूप से आवेदन कर सकते हैं, लेकिन उन्हें 01 अक्तूबर 2026 तक अपनी डिग्री उत्तीर्ण करना अनिवार्य होगा।
क्या है चयन की पूरी प्रक्रिया?
चयन प्रक्रिया में सबसे पहले उम्मीदवारों को उनकी इंजीनियरिंग डिग्री में मिले अंकों के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। इसके बाद शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को एसएसबी इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। यह इंटरव्यू दो चरणों में होगी, जिसमें मनोवैज्ञानिक टेस्ट, ग्रुप डिस्कशन, ग्रुप टास्क और पर्सनल इंटरव्यू शामिल है।
एसएसबी इंटरव्यू पास करने के बाद उम्मीदवारों का मेडिकल टेस्ट किया जाएगा, ताकि यह देखा जा सके कि वे सेना के शारीरिक मानकों पर खरे उतरते हैं या नहीं। मेडिकल में फिट पाए गए उम्मीदवारों की मेरिट लिस्ट एसएसबी में मिले अंकों के आधार पर बनाई जाती है। इसके बाद मेरिट लिस्ट में आने वाले योग्य उम्मीदवारों को उनके रैंक के अनुसार ज्वाइनिंग लेटर जारी किया जाता है।
- मेरिट के आधार पर चयन
- एसएसबी इंटरव्यू
- मेडिकल टेस्ट
- मेरिट लिस्ट
यह भी पढ़ें: बीटेक वालों के लिए सेना में भर्ती, बिना परीक्षा नौकरी पाने का मौका
आयु सीमा
इस भर्ती के लिए केवल अविवाहित पुरुष उम्मीदवार ही पात्र हैं, जिनकी आयु 20 से 27 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इस पद के लिए किसी भी श्रेणी को आयु में कोई छूट नहीं दी जाएगी, इसलिए उम्मीदवारों की आयु निर्धारित सीमा के भीतर होना जरूरी है।
आवेदन कैसे करें?
इच्छुक उम्मीदवार भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अपना आवेदन जमा कर सकते हैं। आवेदकों को सलाह दी जाती है कि वे अपनी पात्रता की सावधानीपूर्वक जांच करें और अंतिम समय में तकनीकी समस्याओं से बचने के लिए समय सीमा से काफी पहले फॉर्म भरें।
